बेहला से बेलूर मठ घूमने आया युवक गंगा में डूबा

बेलूर मठ घूमने आया युवक गंगा में स्नान के दौरान डूब हो गया. पुलिस युवक की तलाश कर रही है
हावड़ा. बेलूर मठ घूमने आया युवक गंगा में स्नान के दौरान डूब हो गया. पुलिस युवक की तलाश कर रही है. खबर लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल पाया है. युवक का नाम राहुल सिंह है. वह बुधवार को बेहला से बेलूर मठ घूमने आया था, लेकिन बेलूर मठ का गेट बंद था. इसलिए वह समय बीताने के लिए पास स्थित गंगा घाट के पास चला गया. राहुल के साथ उसका दोस्त भी था. दोनों गंगा घाट में स्नान के लिए उतरे थे. उसी दौरान राहुल हादसे का शिकार हो गया. राहुल के दोस्त मोहम्मद निजाम ने बताया कि राहुल दोबारा शैम्पू लेकर गंगा की ओर चला गया. उसके बाद वह नहीं लौटा. बेलूर थाने की पुलिस मौके पर गयी. पुलिस युवक की तलाश कर रही है.
पुलिस की आपदा प्रबंधन टीम गंगा में पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




