हाथी के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 May 2024 10:53 PM
मेदिनीपुर सदर ब्लाक के चांदडा रेंज के मेटला के जंगल में हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गयी
खड़गपुर.मेदिनीपुर सदर ब्लाक के चांदडा रेंज के मेटला के जंगल में हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गयी, इससे गुस्साये ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. मृतका का नाम उर्मिला माहतो (40) था. वह जंगल में पत्ता तोड़ने गयी थी, इसी दौरान एक हाथी ने उस पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी पाकर पुलिस और वनकर्मी मौके पर पहुंचे, तो ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया. ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का दल जंगल में मौजूद है. इस बारे में वनकर्मियों ने ग्रामीणों को कोई जानकारी नहीं दी है. जानकारी नहीं होने के कारण महिला जंगल में गयी थी और हाथी के हमले में उसकी जान चली गयी. हालांकि पुलिस ने ग्रामीणों सो समझा-बुझा कर प्रदर्शन खत्म कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं, वन विभाग का कहना है कि मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










