West Bengal : पत्नी ने रील बनाने की जिद नहीं छोड़ी,पति ने दुनिया छोड़ दी

Updated at : 12 Jul 2024 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal : पत्नी ने रील बनाने की जिद नहीं छोड़ी,पति ने दुनिया छोड़ दी

West Bengal : संजीत ने अपनी पत्नी को रील ना बनाने और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर एतराज जताया.लेकिन उसकी पत्नी  नहीं मानी. वह रील बनाने की जिद पर अड़ी रही.इसी बीच संजीत अपने घर में फंदे से झूलता हुआ पाया गया.

विज्ञापन

West Bengal : पश्चिम बंगाल में कोतवाली थाना के मेदिनीपुर के हतारमाठ इलाके में पत्नी की रील (Reel) बनाने की जिद से तंग आकर एक व्यक्ति ने दुनिया ही छोड़ दी.उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.मृतक का नाम संजीत गोस्वामी (43)है.संजीत का विवाह अठारह वर्ष पहले हुआ था.उनके तीन बच्चे भी है.संजीत की पत्नी को रील बनाने का शौक था.वह तरह तरह की रील बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट करती थी.संजीत को उसकी पत्नी का रील बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट करना पसंद नही था.

पत्नी ने रील बनाने की जिद नहीं छोड़ी

सोशल मीडिया में लोगों के कामेंट और परिचितों के बीच हंसी पात्र बनते जा रहा.जिससे वह मानसिक परेशानी में था.संजीत ने अपनी पत्नी को रील ना बनाने और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर एतराज जताया.लेकिन उसकी पत्नी  नहीं मानी. वह रील बनाने की जिद पर अड़ी रही.इसी बीच संजीत अपने घर में फंदे से झूलता हुआ पाया गया.परिजन उसे फंदे से उतारकर मेदिनीपुर मेडिकल कालेज एंड अस्पताल लेकर गये.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने उद्धव ठाकरे से की मुलाकात कहा, बंगाल में तृणमूल अकेले काफी, कांग्रेस माकपा के साथ नहीं जा सकती

अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज

चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा और एक अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज करके घटना की जांच शुरु की.वही घटना मेदिनीपुर शहर सहित नेट दुनिया (सोशल मीडिया )में चर्चा का विषय बना हुआ है. गौरतलब है कि उनके बीच अक्सर रील बनाने को लेकर घर में वाद-विवाद हुआ करता था. इसके बावजूद संजीत की पत्नी ने रील बनाना बंद नहीं किया और मानसिक रुप से परेशान होकर उसके आत्महत्या कर ली. घटना की जांच जारी है. इलाके के लोगों में घटना को लेकर दहशत में है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, भाजपा और मीडिया का एक वर्ग बंगाल को कर रहा है बदनाम

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola