कुत्ते की तस्वीर वाला पहचान पत्र जारी करने के लिए चुनाव आयोग को कोर्ट में घसीटेगा बंगाल का वोटर

West Bengal Voter to Sue Election Commission for Issuing Voter ID Card with Photo of Dog. पश्चिम बंगाल (West Bengal) के एक मतदाता के पहचान पत्र (Voter Identity Card) पर कुत्ते की तस्वीर (Picture of Dog) लगी है. मुर्शिदाबाद (Murshidabad) के 64 वर्षीय वोटर इससे बौखला गये हैं और चुनाव आयोग (Election Commission) को कोर्ट (Court) में घसीटने की बात कही है.
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के एक मतदाता की पहचान पत्र पर कुत्ते की तस्वीर लगी है. मुर्शिदाबाद के 64 वर्षीय वोटर इससे बौखला गये हैं और चुनाव आयोग को कोर्ट में घसीटने की बात कही है. वोटर ने कहा, ‘मैंने जानकारी में सुधार के लिए आवेदन किया था. कार्ड आया. जानकारी सही थी, लेकिन मेरी जगह कुत्ते का फोटो लगा था.’ बकौल वोटर, ‘मेरा मजाक उड़ाया गया है. मैं चुनाव आयोग को अदालत में घसीटूंगा.’
इस वोटर का नाम सुनील करमाकर है. वह मुर्शिदाबाद जिला के रामनगर के रहने वाले हैं. उन्होंने इस संबंध में जब प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात की, तो अधिकारी ने आश्वासन दिया कि तस्वीर को सही किया जायेगा. कुछ दिनों के बाद उनके फोटो को सही करके नया कार्ड जारी किया जायेगा.
अधिकारी ने स्वीकार किया कि फोटो लगाने में किसी तरह से गलती हो गयी है. उनका कहना था कि हो सकता है कि सुनील ने ऑनलाइन कार्ड को ठीक करने के लिए आवेदन किया हो, उसी दौरान कोई न कोई गलती हुई होगी, जिससे यह फोटो लगा कार्ड जारी हो गया. उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की जांच भी की जायेगी. वोटर को नये सिरे से मतदाता पहचान पत्र जारी किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




