West Bengal Explosion : अवैध पटाखा कारखाने में विस्फोट, चार बच्चों सहित 7 की मौत
प्रतिकात्मक तस्वीर
West Bengal Explosion : अवैध पटाखा कारखाने में विस्फोट में चार बच्चों के सहित सात की मौत हो गई. दक्षिण 24 परगना जिले के पाथरप्रतिमा में धोलाहाट थाना क्षेत्र में घटना हुई. इसके बाद यहां हड़कंप मच गया.
West Bengal Explosion : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक दहलाने वाली घटना सामने आयी है. सोमवार रात जिले के पाथरप्रतिमा इलाके के धोलाहट थाना क्षेत्र के रायपुर में एक अवैध पटाखा कारखाना में भयावह विस्फोट हुआ. इस घटना में एक ही परिवार के चार बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, घर के चार सदस्यों का अब तक पता नहीं चल पाया है.
घटना के सूचना मिलते ही इलाके में भारी पुलिस बल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस घर में अवैध पटाखा कारखाना में विस्फोट हुआ, उसके मालिक का नाम चंद्रकांत बनिक है. मृतकों की पहचान अरविंद बनिक, प्रभाती बनिक, सांत्वना बनिक, अनुष्का बनिक, अर्बन बनिक, अस्मिता बनिक व अंकित बनिक के रूप में हुई है. परिवार के चार सदस्य लापता बताये गये हैं. पुलिस घर की तलाशी ले रही है.
अवैध रूप से चलाया जा रहा था पटाखा कारखाना
स्थानीय लोगों लोगों का आरोप है कि घनी बस्ती के बीच अवैध रूप से पटाखा कारखाना चलाया जा रहा था. सोमवार रात अचानक पटाखा कारखाना में आग लग गयी, जिससे यह भयावह घटना हुई. बताया गया है कि पटाखा कारखाना में रसोई गैस के सिलिंडर भी रखे गये थे. पटाखे में विस्फोट के साथ ही सिलिंडर गैस भी विस्फोट कर गया. विस्फोट इतना भयावह था कि आस-पास के कई घर क्षतिग्रस्त हो गये.
यह भी पढ़ें : Video : मैं हिंदू हूं, मैं मुसलमान हूं, ईद की नमाज के दौरान ममता बनर्जी ने कहा
मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है
सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस पहुंच गयी थी. स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गयी. हालांकि, पाथरप्रतिम के विधायक समीर कुमार ने बताया कि पटाखे बनाते समय अचानक विस्फोट हुआ. देखते ही देखते पूरा घर आग में जल गया. मौके पर पहुंच पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









