West Bengal By-election : तृणमूल कांग्रेस ने उपचुनाव में मारी बाजी, भाजपा को फिर लगा झटका

Updated at : 23 Nov 2024 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal By-election : तृणमूल कांग्रेस ने उपचुनाव में मारी बाजी, भाजपा को फिर लगा झटका

West Bengal By-election : विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनाव के बाद उपचुनाव में भी तृणमूल कांग्रेस की लहर राज्य में बरकरार है.

विज्ञापन

West Bengal By-election : पश्चिम बंगाल के छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में तृणमूल कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की है. जिससे पार्टी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है. एक तरह से कहा जाए तो विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनाव के बाद उपचुनाव में भी तृणमूल कांग्रेस की लहर राज्य में बरकरार है. चुनाव के नतीजे पर आरजी कर अस्पताल कांड का कोई असर नहीं दिख रहा है. इस जीत के साथ ही, तृणमूल कांग्रेस ने अपनी मजबूती का प्रदर्शन किया है और आगामी चुनावों में अपनी स्थिति को और मजबूत बनाने के लिए तैयार है.

उपचुनाव में 6 सीटों पर तृणमूल का परचम लहराया

उपचुनाव में नैहाटी विधानसभा सीट से तृणमूल ने 48,879 वोटों से दर्ज की जीत. सीताई में 1 लाख 30 हजार वोटों से जीती. मदारीहाट में 28,000 से अधिक वोटों से जीत. हाड़ोवा तालडांगरा, मेदिनीपुर सीटों पर भी तृणमूल ने अपना कब्जा कर लिया है.

also read : Mamata Banerjee : बंगाल सरकार की यह योजना आपके लिये भी हो सकती है फायदेमंद,जानें कैसे

2021 के विधानसभा चुनाव पर एक नजर

2021 के विधानसभा चुनाव में इन छह सीटों में से पांच (सिताई, नैहाटी, हाड़ोवा, मेदिनीपुर व तालडांगरा) पर तृणमूल व एक (मदारीहाट) पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी. कांग्रेस व वामपंथी दलों ने इस बार गठबंधन नहीं करके अलग-अलग चुनाव लड़ा है. ये सभी सीटें वहां के विधायकों के गत लोकसभा चुनाव लड़कर सांसद निर्वाचित होने के कारण रिक्त हुई हैं.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola