Live Updates

West Bengal By-Election : हंगामा व अशांति के बीच में बंगाल की छह सीटों पर मतदान जारी

Updated:
विज्ञापन

West Bengal By-Election Updates : पश्चिम बंगाल में छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आज सुबह 7 बजे से शुरु हो गया है. मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगा. उपचुनाव अलीपुरद्वार जिले के मदारीहाट, कूचबिहार जिले के सीताई, उत्तर 24 परगना जिले के नैहाटी और हरोआ, बांकुड़ा जिले के के तलडांगरा, और पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मेदिनीपुर विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे हैं. मतगणना 23 नंबर को सुबह आठ बजे से शुरू होगी. इन छह सीट पर कुल 44 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराये जाने के लिए केंद्रीय पुलिस बल के कुल 108 कंपनियां तैनात की गयी हैं.

विज्ञापन

दोपहर एक बजे तक 45 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान

चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, बंगाल की छह सीटों पर दोपहर एक बजे तक 45.59 फीसदी मतदान हुआ. सिताई, मदारीहाट, तालडांगरा, मेदिनीपुर, नैहाटी और हरोआ में क्रमश: 45 प्रतिशत, 46.18 प्रतिशत, 48 प्रतिशत, 46.24 प्रतिशत, 39.75 प्रतिशत और 47.1 प्रतिशत मतदान हुआ.

शुभेंदु अधिकारी का पुलिस पर फूटा गुस्सा

मेदिनीपुर के बीजेपी नेता नयन डे को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है. राज्य के विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर पुलिस के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें घर से निकलने नहीं दिया जा रहा है.

मदारीहाट में बीजेपी उम्मीदवार की गाड़ी में तोड़-फोड़

मदारीहाट से बीजेपी उम्मीदवार राहुल लोहार की कार में तोड़फोड़ की गयी. बताया जा रहा है कि राहुल मदारीहाट ग्राम पंचायत के मुजनाई गांव में बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिलने गए थे. उस समय उन्हें जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा था. उनकी कार जब्त कर ली गई. कथित तौर पर उनकी कार पर ईंटें फेंकी गईं. तृणमूल का दावा है कि बीजेपी सांसद और पूर्व विधायक मनोज टाइगर को पिछले पांच साल में नहीं देखा गया है. क्षेत्र में कोई विकास नहीं हुआ है. राहुल को ‘वापस जाओ’ का नारा भी सुनना पड़ेगा.

Image

Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola