West Bengal : अमित शाह ने कहा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और कम्युनिस्ट 70 साल तक राम मंदिर के मामले को अटकाते रहे

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking news live Updates

West Bengal Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

पूर्व आइपीएस अधिकारी देवाशीष धर को सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पूर्व आईपीएस अधिकारी देबाशीष धर (Debashish Dhar) की उस याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया, जिसमें उन्होंने अपना नामांकन पत्र रद्द किए जाने को चुनौती दी थी. श्री धर को पश्चिम बंगाल के बीरभूम से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार बनाया था. श्री धर ने ‘नो ड्यूज’ प्रमाणपत्र पेश नहीं किया था जिसके बाद भाजपा उम्मीदवार के रूप में उनके नामांकन पत्र को निरस्त कर दिया गया.

नाका चेकिंग में झारखंड से आयी कार से 1.35 लाख रुपये जब्त

लोकसभा चुनाव के दो दौर का मतदान हो चुका है. आदर्श आचार संहिता लागू है. ऐसे में बीरभूम के रामपुरहाट थाने की पुलिस को नाका चेकिंग के दौरान फिर बड़ी कामयाबी मिली है. रामपुरहाट थाना क्षेत्र के सूरीचुआ नाका चेकपोस्ट पर पुलिस ने झारखंड से आयी कार की तलाशी ली, तो अंदर बैठे व्यापारी के पास से एक लाख 35 हजार रुपये मिले. 500 रुपये के कुल 270 नोट थे. इस संबंध में पुलिस के मांगने पर व्यापारी ना तो कोई दस्तावेज दिखा सका, ना ही स्रोत बता सका. इसके बाद पुलिस ने उक्त राशि जब्त कर ली और व्यापारी को यह कह कर छोड़ दिया कि इस राशि से संबंधित वैध कागजात लेकर आये. ध्यान रहे कि सूरीुचुआ नाका चेकपोस्ट से झारखंड की सीमा करीब है. मिली जानकारी के मुताबिक व्यापारी का नाम ओम प्रकाश बजाज है, जो झारखंड के दुमका का निवासी है.

आइसीयू में आभूषण, सेलफोन का ना करें इस्तेमाल

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अस्पतालों में संक्रमण रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया हैं. इसके तहत डॉक्टर, नर्स सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी को ड्यूटी के दौरान कोहनी से नीचे कोई भी आभूषण नहीं पहनने की सलाह दी है. मंत्रालय के इस आदेश की कॉपी केंद्र सरकार द्वारा संचालित सभी अस्पताल के अधीक्षक और निदेशक को भेज दी गयी है. ज्ञात हो कि अक्सर देखा जाता है कि अस्पताल में भर्ती मरीज को ठीक होने से पहले ही वह दूसरे संक्रमण का शिकार हो जाता है. रक्त में संक्रमण का स्तर बढ़कर मृत्यु तक पहुंच जाता है.

कोलकाता का पारा पहुंचा 43 के पार

अलीपुर मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम बंगाल समेत देश के चार राज्यों में गर्मी का पारा और चढ़ेगा. पश्चिम बंगाल के अलावा बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भी लू चलने का अनुमान है ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.गौरतलब है कि मंगलवार अप्रैल का आखिरी दिन है. यदि मौसम विभाग की चेतावनी सच है, तो यह दिन 1980 के बाद से शहर का सबसे गर्म (Summer) अप्रैल का दिन माना जा रहा है. कोलकाता में मंगलवार की दोपहर तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. गर्मी के और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

बंगाल में हिन्दू के खिलाफ हो रही है साजिश

तृणमूल व कांग्रेस गुंडों माफियाओं का इस्तेमाल कर देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है. एक समय बंगाल पूरे भारत का नेतृत्व करता था. स्वामी विवेकानन्द ने विदेशी धरती पर जाकर कहा था, गर्व से कहो मैं हिन्दू हूं. आज वे हिन्दू बंगाल में खतरे में हैं. बंगाल अब साजिश का शिकार है. कांग्रेस हो या तृणमूल दोनों एक जैसे है. वे भारत के खिलाफ साजिश रच रहे हैं. अब बंगाल प्रगति से कोसों दूर है. सात साल पहले उत्तर प्रदेश की भी यही स्थिति थी लेकिन अब देखिए यहां कोई उपद्रव नहीं है. कोई कर्फ्यू नहीं था. उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित हैं. कोई भी अराजकता नहीं कर सकता. परेशान नहीं कर सकते. ऐसे ही बंगाल में भी शांति कायम रखने की जरुरत है.

टीएमसी संदेशखाली के दोषियों को बचाना चाहती थी, लेकिन भाजपा उन्हें देगी सजा : अमित शाह

संदेशखाली जैसी घटना, दुनिया में कहीं देखने को नहीं मिलती. अपनी वोटबैंक की राजनीति के लिए, घुसपैठियों को संभालने के लिए, एक महिला मुख्यमंत्री की नाक के नीचे सैंकड़ों-हजारों महिलाओं का शोषण करने का काम तृणमूल के नेताओं ने किया है.वोटबैंक के कारण ममता बनर्जी घुसपैठियों को नहीं रोकती हैं.मैं आपको गारंटी देता हूं कि यहां पर भी भाजपा सरकार बनने के बाद परिंदा भी पैर नहीं मार पाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola