ePaper

Bengal Weather Forecast : कोलकाता समेत जिलों में सात दिनों तक लगातार बारिश की संभावना, लेकिन तापमान में कोई बदलाव नहीं

Updated at : 01 Jun 2024 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Weather Forecast : कोलकाता समेत जिलों में सात दिनों तक लगातार बारिश की संभावना, लेकिन तापमान में कोई बदलाव नहीं

Bengal Weather Forecast : उत्तर 24 परगना, पूर्व और पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नदिया में आंधी-तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के साथ-साथ वहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

विज्ञापन

Bengal Weather Forecast : पश्चिम बंगाल में फिलहाल मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल कोलकाता में बादलों से भरा आकाश दोपहर में गर्मी रहेगी हालांकि बीच-बीच में हल्की बारिश (Rain) भी होने की संभावना है. अलीपुर मौसम विभाग ने कहा, राज्य में दक्षिण से उत्तर तक सभी जगह तापमान में फिलहाल ज्यादा बदलाव नहीं होगा. आखिरी चरण के मतदान के दिन शनिवार को सभी दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. अगले शुक्रवार तक बारिश जारी रह सकती है. उत्तरी जिलों में भी बारिश का अनुमान है.

पूर्वी और पश्चिमी बर्दवान, बीरभूम में भारी बारिश की संभावना

शनिवार को पूर्वी और पश्चिमी बर्दवान, बीरभूम में भारी बारिश की संभावना है. जिले के कुछ हिस्सों में 7 से 11 सेमी तक बारिश हो सकती है. साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. बाकी दक्षिणी जिलों में भी बारिश की संभावना है. रविवार को भी सभी दक्षिणी जिलों में आंधी-तूफान काे लेकर येलो अलर्ट जारी की गई है.

Mamata Banerjee : अंतिम चरण का चुनाव प्रचार ममता बनर्जी ने मेगा रोड शो के साथ किया समाप्त

इन जिलों में बारिश की संभावना

सोमवार को उत्तर 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नादिया में तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी की गई है. मंगलवार को उत्तर 24 परगना, पूर्व और पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नदिया में आंधी-तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के साथ-साथ वहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.मौसम कार्यालय के पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार को कोलकाता में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं. शाम को हल्की बारिश की संभावना है. शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस था. सामान्य से 8.3 डिग्री सेल्सियस कम. न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

Narendra Modi : प्रधानमंत्री ने कहा, विकास के जो काम नरेन्द्र मोदी करता है, तृणमूल कहती है कि ‘ऐटा होते देबो ना’

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola