Bengal Weather Forecast : बंगाल में रविवार से बदलेगा मौसम, कोलकाता समेत जिलों में बारिश की संभावना
Published by : Shinki Singh Updated At : 03 May 2024 5:13 PM
Bengal Weather Forecast : शुक्रवार से दो तटीय जिलों पूर्वी मिदनापुर, दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की गई है. मौसम विभाग का मानना है कि इस बारिश के कारण दक्षिण बंगाल के जिलों में तापमान एक झटके में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.
Bengal Weather Forecast : पश्चिम बंगाल में रहने वाले लोगों के लिये गर्मी से राहत की खबर आईं है. मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश (Rain) होगी. गुरुवार तक बारिश जारी रह सकती है. उत्तर बंगाल के जिलों में भी शनिवार से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. हावड़ा, हुगली के अलावा पश्चिमी जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की खबर है.
दक्षिण बंगाल में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है कम
शुक्रवार से दो तटीय जिलों पूर्वी मिदनापुर, दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की गई है. मौसम विभाग का मानना है कि इस बारिश के कारण दक्षिण बंगाल के जिलों में तापमान एक झटके में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. फिलहाल पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पूर्व बर्दवान और पश्चिम बर्दवान में भीषण गर्मी की चेतावनी है. शुक्रवार को उत्तर बंगाल के तीन जिलों, दिनाजपुर और मालदा के कुछ हिस्सों में लू की चेतावनी जारी की गई है. हालांकि, लू की तीव्रता पहले से कम रहेगी.
कोलकाता का तापमान
शुक्रवार को कोलकाता का आसमान ज्यादातर साफ रहने का अनुमान है. कोलकाता में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जो सामान्य से लगभग तीन डिग्री अधिक है. गुरुवार को कोलकाता के आसमान में आंशिक बादल छाये रहे. अधिकतम तापमान 40 डिग्री को भी नहीं छू सका। 39.2 डिग्री सेल्सियस था. न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










