वैवाहिक वेबसाइट पर अविवाहित बन मिली ठग की पत्नी, वकील की शिकायत पर पति गिरफ्तार

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन
शादी के नाम पर ठगी

शादी के नाम पर ठगी

कोलकाता के अलीपुर में एक वकील को वैवाहिक वेबसाइट पर एक महिला ने अविवाहित बताकर ठग लिया। महिला के पति की मिलीभगत से वकील के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी राशन कार्ड भी बनवाया गया। वकील की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

कोलकाता से विकास कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

महानगर के अलीपुर थाने की पुलिस ने एक शातिर युवक को गिरफ्तार किया है. उस पर वैवाहिक वेबसाइट पर अपनी पत्नी को अविवाहित बताकर एक वकील के साथ धोखाधड़ी और दस्तावेज जालसाजी करने का आरोप लगा है. पुलिस के अनुसार इस मामले के शिकायतकर्ता पेशे से एक वकील हैं.

वकील ने दिया था विज्ञापन

वकील ने पुलिस को बताया कि एक वैवाहिक वेबसाइट पर उन्होंने शादी का विज्ञापन दिया था, जिसे देखकर बाचेंद्री भट्टाचार्य नाम की एक युवती ने उनसे संपर्क किया और शादी में रुचि दिखाई. बाचेंद्री ने पहचान की पुष्टि करने के बहाने वकील के महत्वपूर्ण दस्तावेज और पहचान पत्र ले लिये.

दस्तावेज देने के बाद हुई पहचान

वकील ने बताया कि कुछ समय बाद उस को पता चला कि युवती पहले से शादीशुदा है और उसके पति का नाम निर्माल्य भट्टाचार्य है. हैरान करने वाली बात यह थी कि पति की सहमति से ही उसने खुद को अविवाहित बताया था. आरोपियों ने वकील के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर एक फर्जी राशन कार्ड भी बनवा लिया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राशन कार्ड में दिखी तस्वीर

सरकार की ओर से जारी राशन कार्ड में वकील को बाचेंद्री भट्टाचार्य का पति दर्शाया गया है. सच्चाई सामने आने के बाद वकील ने दक्षिण कोलकाता के अलीपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती के असली पति निर्माल्य भट्टाचार्य को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र


विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola