Bengal Weather Update : अगले 24 घंटे में बंगाल में दस्तक दे रहा है मानसून, कोलकाता समेत जिलों में शनिवार से बारिश की संभावना
Published by : Shinki Singh Updated At : 30 May 2024 4:32 PM
Bengal Weather Update : सोमवार व मंगलवार को भी बारिश की संभावना जतायी गयी है. वहीं, उत्तर बंगाल में इस समय भारी बारिश हो रही है. चक्रवात उत्तर की ओर जाकर गंभीर निम्न दबाव में तब्दील हो गया है. मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार तक जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार व कूचबिहार में भारी से अति भारी बारिश होगी.
Bengal Weather Update : पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान रेमाल के गुजर जाने के बाद फिर से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं. अलीपुर मौसम विभाग ने फिर से बारिश (Rain) का पूर्वानुमान दिया. अंतिम चरण का मतदान एक जून को होना है. मौसम विभाग ने बताया कि एक जून, शनिवार से ही राज्य में बारिश शुरू होगी, जो चार दिनों तक चलेगी. मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार व रविवार को दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में बारिश की संभावना है. कोलकाता, नदिया, मुर्शिदाबाद, पुरुलिया, झाड़ग्राम, पूर्व मेदिनीपुर, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा व हुगली में गरज के साथ बारिश होगी.
30 से 40 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा
30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है. उक्त दो दिन पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, बीरभूम, पूर्व बर्दवान व पश्चिम बर्दवान में बारिश के साथ 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. सोमवार व मंगलवार को भी बारिश की संभावना जतायी गयी है. वहीं, उत्तर बंगाल में इस समय भारी बारिश हो रही है. चक्रवात उत्तर की ओर जाकर गंभीर निम्न दबाव में तब्दील हो गया है. मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार तक जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार व कूचबिहार में भारी से अति भारी बारिश होगी.
उत्तर बंगाल में बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात
उत्तर बंगाल में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं. तीस्ता नदी में भी जलस्तर बढ़ गया है. मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे में केरल में माॅनसून के प्रवेश करने के लिए अनुकूल परिस्थिति बन रही है. लेकिन बंगाल में माॅनसून कब आयेगा, इसे लेकर मौसम विभाग कुछ कहने की स्थिति में नहीं है. बंगाल में जून के पहले सप्ताह में अमूमन माॅनसून का आगमन होता है. देश के बाकी हिस्सों में माॅनसून के आने के बाद ही बंगाल में माॅनसून के प्रवेश को लेकर कुछ कहा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










