ePaper

Bengal Weather Forecast : दक्षिण बंगाल के 8 जिलों में फिर लू को लेकर अलर्ट, जानें क्या कहता है मौसम विभाग

Updated at : 11 Jun 2024 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Weather Forecast : दक्षिण बंगाल के 8 जिलों में फिर लू को लेकर अलर्ट, जानें क्या कहता है मौसम विभाग

Bengal Weather Forecast : पुरुलिया, झाड़ग्राम, बीरभूम, पूर्वी बर्दवान और हुगली में लू की स्थिति रहेगी. गुरुवार सुबह भी बर्दवान और पश्चिम मेदिनीपुर में लू की स्थिति बनी रहेगी. दोपहर बाद मौसम बदलेगा. हालांकि, कई जिलों में बिजली गिरने के साथ बारिश की भी संभावना है.

विज्ञापन

Bengal Weather Forecast : पश्चिम बंगाल में गर्मी का प्रकोप जारी है. दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ता जा रहा है. बंगाल में कब प्रवेश करेगा मानसून और कब से बारिश (Rain) से होगी ये सवाल हर किसी के मन में है. मौसम विभाग भी इस संबंध में कोई खास खबर नहीं दे पा रहा है. मौसम विभाग का कहना ​​है कि, गुरुवार से कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है. मालूम हो कि पश्चिम बर्दवान, पश्चिम मेदिनीपुर और बांकुड़ा जिलों में बुधवार तक लू की स्थिति बनी रहेगी.

पुरुलिया, झाड़ग्राम, बीरभूम, पूर्वी बर्दवान और हुगली में लू की स्थिति रहेगी

पुरुलिया, झाड़ग्राम, बीरभूम, पूर्वी बर्दवान और हुगली में लू की स्थिति रहेगी. गुरुवार सुबह भी बर्दवान और पश्चिम मेदिनीपुर में लू की स्थिति बनी रहेगी. दोपहर बाद मौसम बदलेगा. हालांकि, कई जिलों में बिजली गिरने के साथ बारिश की भी संभावना है. साथ ही 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है. शुक्रवार और शनिवार को दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में बारिश की संभावना है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने आंदोलनरत किसानों से फोन पर की बात, तृणमूल का 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा हरियाणा के खनौरी बार्डर

उत्तर बंगाल में बारिश की संभावना

उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार जिलों में भारी बारिश की संभावना है. इस बीच, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, बंगाल, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मोजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में लू की चेतावनी जारी की गई है. पश्चिम भारत और पूर्वी भारत के राज्यों में अगले शुक्रवार तक अत्यधिक गर्मी की चेतावनी देगी. दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में तापमान 42 से 45 डिग्री तक रहने की संभावना है.

बरकरार है ममता बनर्जी की लोकप्रियता

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola