ePaper

Bengal weather Forecast : बंगाल की खाड़ी में बन रहा है चक्रवाती तूफान रेमल, रविवार को टकरा सकता है बंगाल के तट से

Updated at : 23 May 2024 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal weather Forecast : बंगाल की खाड़ी में बन रहा है चक्रवाती तूफान रेमल, रविवार को टकरा सकता है बंगाल के तट से

Bengal weather Forecast : चक्रवात के कारण पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर के कई इलाकों में भारी बारिश जबकि कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. ऐसे में अलीपुर मौसम विभाग ने पहले ही मछुआरों को चेतावनी दे दी है.

विज्ञापन

Bengal weather Forecast : पश्चिम बंगाल के अलीपुर मासम विभाग के अनुसार शनिवार को ही समुद्र में चक्रवात ‘रेमल’ बन सकता है. मौसम विभाग ने गुरुवार को एक अधिसूचना जारी की है. मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात (Cyclone) तेज हो गया है और पहले से ही निम्न दबाव में बदल गया है. दक्षिण-पश्चिम और निकटवर्ती पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी से यह आगे उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया है और अब पश्चिम-मध्य और निकटवर्ती दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे एक तूफान के भीषण चक्रवात में तब्दील हो 26 मई को पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के तट पर पहुंचने की संभावना है.

रेमल रविवार शाम तक पहुंच सकता है बांग्लादेश और निकटवर्ती पश्चिम बंगाल तट के पास

अलीपुर मासम विभाग के अनुसार ने रेमल के उत्तर-पूर्व की ओर आगे बढ़कर शनिवार सुबह पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है. मौसम विभाग ने यह भी कहा कि यदि निम्न दबाव चक्रवात में बदल जाता है, तो यह उत्तर की ओर आगे बढ़ सकता है और रविवार शाम तक बांग्लादेश और निकटवर्ती पश्चिम बंगाल तट के पास पहुंच सकता है.

शुक्रवार और शनिवार को दक्षिण बंगाल के जिलों में बारिश की संभावना

चक्रवात के कारण पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर के कई इलाकों में भारी बारिश जबकि कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. ऐसे में अलीपुर मौसम विभाग ने पहले ही मछुआरों को चेतावनी दे दी है. जो लोग समुद्र में गए थे उन्हें गुरुवार तक लौटने को कहा गया है. गुरुवार से मध्य और दक्षिण बंगाल की खाड़ी में और शुक्रवार से उत्तरी बंगाल की खाड़ी में मछुआरों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. यह रोक अगले सोमवार तक जारी रहेगी. इसके अलावा, राज्य बिजली विभाग ने चक्रवात की स्थिति से निपटने के लिए पहले ही कदम उठाना शुरू कर दिया है.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टिप्पणी के विरोध में 24 को पदयात्रा करेंगे बंगाल के साधु-संत

चक्रवात का नाम ‘रेमल’ ओमान ने दिया

ध्यान दें कि अंतर्राष्ट्रीय मौसम विभाग ने अरब सागर और बंगाल की खाड़ी यानी उत्तरी हिंद महासागर में बनने वाले उष्णकटिबंधीय चक्रवातों के नामकरण के लिए एक सूची तैयार करने का निर्णय लिया है. मौसम भवन की ओर से 2020 में 169 चक्रवातों की सूची दी गई थी. फिलहाल अगर बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात चक्रवात में तब्दील होता है तो लिस्ट के मुताबिक उस चक्रवात का नाम ‘रेमल’ होगा. यह नाम ओमान ने दिया है. अरबी शब्द का अर्थ है ‘रेत’.

चार चरणों के चुनाव में नरेंद्र मोदी कर चुके हैं 270 पार: अमित शाह

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola