Bengal Weather Forecast : प्रचंड गर्मी से दहक रहा बंगाल, कहीं होगी बारिश तो कहीं लू को लेकर अलर्ट जारी

Bengal Weather Forecast : अगले सात दिनों तक राज्य में लू का प्रकोप जारी रहेगा. दो पर्वतीय जिलों को छोड़कर कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है. अगले चार दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि जब तक जरूरी न हो सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में न निकलें.
Bengal Weather Forecast : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में पिछले कुछ दिनों से लोग भीषण गर्मी (Summer) झेल रहे हैं. इस बीच पड़ोसी राज्य असम और बांग्लादेश में बवंडर की स्थिति बन रही है. हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार इसका असर दक्षिण बंगाल पर नहीं पड़ेगा. अगले कुछ दिनों में उत्तर बंगाल में बारिश होगी. हालांकि 3 मई तक दक्षिण बंगाल में कहीं भी बारिश की एक बूंद की भी संभावना नहीं है.
अगले चार दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा
अगले सात दिनों तक राज्य में लू का प्रकोप जारी रहेगा. दो पर्वतीय जिलों को छोड़कर कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है. अगले चार दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि जब तक जरूरी न हो सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में न निकलें. कोलकाता समेत तटीय और आस-पास के जिलों में दोपहर के दौरान छिपपुट बारिश की संभावना जताई जा रही है.हालांकि इससे गर्मी और उमस की परेशानी बनी रहेगी.
Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा,भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले बंगाल की जनता का विभाजन नहीं कर सकती
मौसम विभाग ने सात जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की
मौसम विभाग ने सात जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है. पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व और पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, बांकुड़ा और झाड़ग्राम में भीषण गर्मी की संभावना है. पश्चिमी जिलों में लू भी चल सकती है. मालदह, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर जिलों में लू चलने की संभावना है. कूच बिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में गर्म और आर्द्र स्थिति का अनुभव जारी रहेगा. रविवार से मंगलवार तक दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और जलपाईगुड़ी में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इस बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. ओले भी पड़ सकते हैं.
Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने कहा, स्कूलों में हुई नौकरियों पर उच्च न्यायालय का आदेश अवैध
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




