वाटगंज : तंत्र साधना के लिए हुई थी गृहिणी की हत्या, जांच में हुआ नया खुलासा

Updated at : 07 Apr 2024 11:16 PM (IST)
विज्ञापन
वाटगंज : तंत्र साधना के लिए हुई थी गृहिणी की हत्या, जांच में हुआ नया खुलासा

तंत्र साधना के कारण ही महिला की उसके भसुर नीलांजन सरखेल ने हत्या कर दी थी. पुलिस को अबतक की जांच में कुछ इस तरह के संकेत मिल रहे हैं.

विज्ञापन

कोलकाता. तंत्र साधना के कारण ही महिला की उसके भसुर नीलांजन सरखेल ने हत्या कर दी थी. पुलिस को अबतक की जांच में कुछ इस तरह के संकेत मिल रहे हैं. पुलिस को शक है कि हत्या के बाद महिला के लहूलुहान शव के साथ तंत्र साधना भी की गयी होगी. हालांकि गिरफ्तार नीलांजन सरखेल ने अबतक इस बारे में खास कुछ नहीं बताया है. पुलिस का कहना है कि महिला के शव के बाकी हिस्से को पुलिस ने वेस्ट पोर्ट इलाके में चटकल घाट से बरामद किया, जहां एक काली पॉलीथिन में धूने की राख और तंत्र साधना व पूजा की अन्य सामग्री भी मिली है. अभी तक हाथ-पैर की हथेलियां और तलवे बरामद नहीं हुए हैं. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शरीर के उस हिस्से का इस्तेमाल तंत्र साधना के लिए किया जाना था या नहीं.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जब पुलिस ने नीलांजन को साइकिल पर शरीर के अंगों को लेकर जाते हुए सीसीटीवी फुटेज दिखाया, तो उसने कहा कि वह सुबह पूजा सामग्री फेंकने के लिए निकला था. इसे लेकर पुलिस अधिकारियों को आशंका हुई. चटकल घाट के पास झाड़ियों में शव के टुकड़े मिलने के बाद उस आधार पर जब पुलिस ने इलाके की तलाशी की, तो एक थैली से तंत्र साधना की सामग्री और राख बरामद हुई. पुलिस को यकीन है कि तंत्र साधना के बाद दुर्गा सरखेल का गला काटा गया होगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola