कार्यकर्ताओं पर झूठे मामले दर्ज करने का आरोप,भाजपा का थाना घेराव

Updated at : 18 May 2024 2:44 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं पर झूठे मामले दर्ज करने का आरोप,भाजपा का थाना घेराव

जिले के मोहम्मद बाजार थाना इलाके के कपिष्ठा ग्राम में गत 13 मई को मतदान के दिन ननिदीही गांव के दो भाजपा कार्यकर्ताओं चंदन और स्वपन पर तृणमूल के इशारे पर झूठा मामला दायर करने तथा गांव के भाजपा समर्थित परिवार के लोगों को भय दिखाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को जिला भाजपा पार्टी अध्यक्ष ध्रुव साहा के नेतृत्व में मोहम्मद बाजार थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया गया.

विज्ञापन

बीरभूम.

जिले के मोहम्मद बाजार थाना इलाके के कपिष्ठा ग्राम में गत 13 मई को मतदान के दिन ननिदीही गांव के दो भाजपा कार्यकर्ताओं चंदन और स्वपन पर तृणमूल के इशारे पर झूठा मामला दायर करने तथा गांव के भाजपा समर्थित परिवार के लोगों को भय दिखाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को जिला भाजपा पार्टी अध्यक्ष ध्रुव साहा के नेतृत्व में मोहम्मद बाजार थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया गया. घटना को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा गया. भाजपा जिला पार्टी अध्यक्ष ध्रुव साहा ने कहा कि जिस तरह से सत्ताधारी दल के इशारे पर पुलिस उनके बूथ एजेंटों और कार्यकर्ताओं को धमका रही है, झूठे मामले दायर कर फंसा रही है, रात के अंधेरे में महिलाओं को धमकी दी जा रही है, इसे वे अब और ज्यादा बर्दाश्त नहीं करेंगे.

पुलिस को आज अंतिम चेतावनी दी गयी है. इसके बाद यदि पुलिस इस तरह का कोई कदम उठाती है तो भाजपा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola