सीबीएसइ 12वीं में वंशिका कोठारी बनी स्टेट टॉपर

Updated at : 14 May 2024 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
सीबीएसइ 12वीं में वंशिका कोठारी बनी स्टेट टॉपर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) द्वारा सोमवार को 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये.

विज्ञापन

कोलकाता. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) द्वारा सोमवार को 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये. इसमें लक्ष्मीपत सिंघानिया एकेडमी की छात्रा वंशिका कोठारी ने 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य टॉपर का दर्जा हासिल किया. छात्रा ने आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 496 अंक हासिल किये. परीक्षा परिणाम पर खुशी व्यक्त करते हुए वंशिका ने कहा कि आखिरकार उसकी मेहनत सफल हुई. इस सफलता में उसके स्कूल शिक्षकों का भी योगदान है. उसकी मां मनीषा कोठारी, पिता संजय कोठारी व भाई यशांक ने हमेशा उसे मोटिवेट किया. उसने कभी ट्यूशन नहीं लिया, लेकिन बोर्ड परीक्षा के लिए व्यापक रूप से तैयारी की थी. दो प्री-बोर्ड परीक्षाएं स्कूल में दीं. प्रत्येक प्री-बोर्ड से पहले व्यावहारिक मूल्यांकन और मध्य सेमेस्टर में एक चयन परीक्षा दी, जिससे उसमें काफी सुधार आया और उसकी तैयारी सुनिश्चित हो गयी. वंशिका कहती है कि वह जर्नलिस्ट बनना चाहती है. दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म व मास कम्युनिकेशंस का कोर्स करेगी. उसे रीडिंग के साथ-साथ एडिटिंग व डांसिंग का भी बहुत शौक है, लेकिन पढ़ाई के प्रति वह हमेशा गंभीर रहती है. वह प्रतिदिन तीन से चार घंटे पढ़ती थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola