जेबीपुर ग्रामीण अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा

जेबीपुर ग्रामीण अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया.
संवाददाता, हावड़ा
जेबीपुर ग्रामीण अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी परिजनों ने धक्का- मुक्की की. हालात बेकाबू होते देखकर रैफ और काम्बैट फोर्स के जवानों को मौके पर तैनात करना पड़ा. मृतक का नाम राजू जेले हैं. जानकारी के अनुसार, राजू को रविवार अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसे बुखार था. परिजनों का आरोप है कि 24 घंटे तक मरीज का इलाज नहीं किया गया. सोमवार को तबीयत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों ने मरीज को रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि रेफर करने के पहले राजू को एक इंजेक्शन दिया गया था. इसके बाद ही राजू की मौत हो गयी. खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे और हंगामा कर दिये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




