युवक की अस्वाभाविक मौत से मचा हड़कंप

खानाकुल थाना क्षेत्र के राजहाटी 2 नंबर ग्राम पंचायत इलाके में एक युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.
हुगली. खानाकुल थाना क्षेत्र के राजहाटी 2 नंबर ग्राम पंचायत इलाके में एक युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. मृतक युवक की पहचान रतन मंडल (32) के रूप में हुई है. वह दक्षिण 24 परगना जिले के रायदीघी थाना अंतर्गत सुंदरबन क्षेत्र के जयकृष्णपुर गांव का निवासी था. वह अपनी पत्नी और नौ महीने के बच्चे के साथ किराये के एक मकान में रहता था. प्राप्त जानकारी के अनुसार रतन मंडल ने झगड़े के बाद अपने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. वह पिछले डेढ़ माह से सिलाई का काम कर रहा था. हालांकि अशांति का कारण ज्ञात नहीं है. मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. खानाकुल पुलिस मृतक के परिवार से संपर्क में है और पूरे मामले की जांच कर रही है. घर के मालिक उद्दीपन बेरा उर्फ पिट्ठू ने बताया कि रतन और उसकी पत्नी के बीच संबंध अच्छे थे.
अन्य लोगों ने घटना की सूचना दी. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










