बार में हमला और तोड़फोड़ मामले में दो और आरोपी अरेस्ट

Updated at : 05 Aug 2024 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
बार में हमला और तोड़फोड़ मामले में दो और आरोपी अरेस्ट

पकड़े गये आरोपियों के नाम सौगत सेनगुप्ता उर्फ टेपा (48) और सुशांत घोष उर्फ लंबू (52) बताये गये हैं.

विज्ञापन

कोलकाता. महानगर के आनंदपुर इलाके में बार में हमला व तोड़फोड़ की घटना में दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों के नाम सौगत सेनगुप्ता उर्फ टेपा (48) और सुशांत घोष उर्फ लंबू (52) बताये गये हैं. सौगत आनंदपुर इलाके के पोड़ा बस्ती व सुशांत खालपार इलाके का निवासी है. गत शनिवार की रात आनंदपुर इलाके से दोनों को गिरफ्तार किया गया. इसके साथ ही बार में तोड़फोड़ की घटना में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या अब बढ़कर आठ हो गयी है. पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि यह हमला पुरानी दुश्मनी के कारण हुआ है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले आनंदपुर के पोड़ा बस्ती से दीपांकर दास (36) और महेंद्र प्रसाद गुप्ता (35) नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था. बाद में विश्वजीत मंडल नामक शख्स को भी गिरफ्तार किया गया. बाद में चार अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola