केशपुर में पुनर्मतदान हो : हिरण
Updated at : 25 May 2024 11:07 PM (IST)
विज्ञापन

घाटाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हिरण चट्टोपाध्याय ने केशपुर में पुनर्मतदान की मांग की है. उनका आरोप है कि यहां हिंसा व वोट लूट के साथ लोकतंत्र को अपमानित करने वाला हर हथकंडा तृणमूल समर्थकों ने अपनाया.
विज्ञापन
कोलकाता.
घाटाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हिरण चट्टोपाध्याय ने केशपुर में पुनर्मतदान की मांग की है. उनका आरोप है कि यहां हिंसा व वोट लूट के साथ लोकतंत्र को अपमानित करने वाला हर हथकंडा तृणमूल समर्थकों ने अपनाया. पत्रकारों से बातचीत करते हुए हिरण ने कहा कि जिस तरह से पश्चिम बंगाल के केशपुर में मतदान हुआ है, उससे पता चलता है कि केशपुर को ममता बनर्जी ने पाकिस्तान या अफगानिस्तान बना दिया है. जिस तरह से यहां तांडव किये गये, उससे साबित होता है कि यहां लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है. बता दें कि शनिवार को जैसे ही मतदान शुरू हुआ पूरा केशपुर इलाका हिंसा की चपेट में आ गया. पथावरोध, सड़कों पर आगजनी, भाजपा प्रार्थी का वाहन रोकन उस पर पथराव की घटनाएं हुईं. विरोध व हिंसा करनेवाले हिरण गो बैक का नारा भी लगा रहे थे. इस स्थिति को देखते ही हिरण ने केशपुर में पुनर्मतदान की मांग की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




