ePaper

तृणमूल ने बंगाल के हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बना दिया : मोदी

Updated at : 04 May 2024 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
तृणमूल ने बंगाल के हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बना दिया : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बनाकर छोड़ दिया है

विज्ञापन

तृणमूल ने बंगाल के हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बना दिया : मोदी

कहा- घोटालों के जरिए राज्य के लोगों को लूटने वाले दोषी बख्शे नहीं जायेंगे

बर्दवान. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बनाकर छोड़ दिया है और उसके नेतृत्व वाली सरकार यहां भ्रष्टाचार के साथ ही तुष्टीकरण की राजनीति में लिप्त है तथा राज्य में लोकतंत्र की कब्र खोद रही है. पीएम ने बर्दवान-दुर्गापुर और कृष्णानगर में चुनावी रैलियों को संबोधित किया. मोदी ने कहा कि विभिन्न घोटालों के जरिए बंगाल की जनता को लूटने वाले दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा और यह मोदी की गारंटी है.

मुर्शिदाबाद जिले में तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर की एक कथित टिप्पणी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “ बंगाल में हिंदू दोयम दर्जे के नागरिक क्यों बन गये हैं? टीएमसी के एक विधायक ने हाल ही में बयान दिया था कि वह हिंदुओं को भागीरथी नदी में फेंक देंगे. यह किस तरह की राजनीति है? क्या तृणमूल कांग्रेस के लिए मानवता से ज्यादा तुष्टीकरण महत्वपूर्ण है?”

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें राम मंदिर, रामनवमी, शोभायात्रा और जय श्रीराम के नारों तक से समस्या है.

मोदी ने भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार लोगों और निर्दोष पीड़ितों के बीच अंतर करने की आवश्यकता पर जोर दिया. निर्दोष लोगों के हितों की रक्षा करते हुए गलत करने वालों को जवाबदेह ठहराने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा, “आज मैं बंगाल के युवाओं को गारंटी देता हूं कि मोदी उन्हें शांति से बैठने नहीं देंगे, जिन्होंने बंगाल के युवाओं को रुलाया है. यह मोदी की गारंटी है कि विभिन्न घोटालों के जरिए राज्य के लोगों को लूटने में शामिल दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा.”

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola