नदिया में तृणमूल के पार्षद व कार्यकर्ता को पीटा

नदिया जिले के बनगांव लोकसभा क्षेत्र की गयेशपुर में हंगामा हुआ. सोमवार को बदमाशों ने यहां वार्ड नंबर 17 के तृणमूल पार्षद कंचन घोष की पिटाई कर दी
कल्याणी. नदिया जिले के बनगांव लोकसभा क्षेत्र की गयेशपुर में हंगामा हुआ. सोमवार को बदमाशों ने यहां वार्ड नंबर 17 के तृणमूल पार्षद कंचन घोष की पिटाई कर दी. बदमाशों ने पार्षद साथ मौजूद तृणमूल के एक कार्यकर्ता का सिर भी फोड़ दिया. घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है. घटना की सूचना के बाद केंद्रीय वाहिनी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. पार्षद कंचन घोष ने कहा कि स्थानीय बदमाशों ने हमला किया है. ये लोग इलाके में जमीन बेचने का काम करते हैं. लोगों पर अत्याचार करते हैं. इस घटना में एक कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










