बेलूड़ मठ में स्वामी स्मरणानंद महाराज को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ी भीड़

स्वामी स्मरणानंद जो श्रद्धांजलि देने के लिए बेलूड़ मठ में उमड़े भक्त.
रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद महाराज का वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण मंगलवार की रात अस्पताल में निधन हो गया. रात 12:30 बजे उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से बेलूड़ मठ लाया गया. इसके बाद से ही उनको श्रद्धांजलि देने के लिए भक्तों की भीड़ मठ आने लगी. सांस्कृतिक भवन में रखा […]
रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद महाराज का वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण मंगलवार की रात अस्पताल में निधन हो गया. रात 12:30 बजे उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से बेलूड़ मठ लाया गया. इसके बाद से ही उनको श्रद्धांजलि देने के लिए भक्तों की भीड़ मठ आने लगी.
सांस्कृतिक भवन में रखा गया स्वामी स्मरणानंद का पार्थिव देह
उनके पार्थिव शरीर को सांस्कृतिक भवन में रखा गया. रात में ही बाली के विधायक डॉ राणा चटर्जी पहुंचे और शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. देर रात ही हावड़ा के सीपी प्रवीण कुमार त्रिपाठी भी पहुंचे. उन्होंने पूरी तैयारियों का जायजा लिया. बुधवार रात दिवंगत महाराज का अंतिम संस्कार बेलूड़ मठ के गंगा तट पर किया गया.
मंगलवार रात से ही बेलूड़ मठ पहुंचने लगे भक्त
मंगलवार रात से ही लोग उनके निधन की खबर सुनकर बेलूड़ मठ आने लगे थे. बुधवार सुबह से बेलूड़ मठ में भक्तों के लिए उनके अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था. लोगों ने फूल-माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
पीएम मोदी व सीएम ममता बनर्जी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राज्यपाल सीवी आनंद बोस समेत कई बड़ी हस्तियों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया. रामकृष्ण मठ और मिशन के महासचिव स्वामी सुवीरानंद महाराज ने बताया कि मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री सभी ने शोक संदेश भेजा है.
शुभेंदु अधिकारी ने भेजा शोक संदेश, बेलूड़ पहुंचे मंत्री अरूप राय
शुभेंदु अधिकारी ने भी शोक संदेश भेजा है. इधर, बेलूड़ मठ पुहंचे राज्य के खाद्य प्रसंस्करण मंत्री अरूप राय ने कहा कि महाराज की लोकप्रियता पूरी दुनिया में थी. लोगों को एक न एक दिन तो जाना ही है. फिर भी वह हमेशा हम सभी के बीच जीवित रहेंगे. उन्हें लोगों से प्यार था. रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष के रूप में उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करता हूं.
18 जनवरी से महाराज की तबीयत खराब चल रही थी
95 वर्षीय स्वामी स्मरणानंद महाराज की तबीयत काफी समय से खराब थी. मिशन के बयान में कहा गया है कि रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद महाराज ने मंगलवार रात 8.14 बजे महासमाधि ले ली. बुखार और अन्य जटिलताओं के कारण उन्हें 18 जनवरी 2024 को कोलकाता के पीयरलेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद उन्हें 29 जनवरी को रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान में स्थानांतरित किया गया.
स्वामी जी को बाद में होने लगी थी सांस लेने में समस्या
बाद में उन्हें सांस लेने में समस्या होने लगी थी. इसके बाद उन्हें तीन मार्च को वेंटिलेटर पर रखा गया था. गत तीन मार्च से दक्षिण कोलकाता स्थित शिशु मंगल अस्पताल में भर्ती थे. स्वामी स्मरणानंद महाराज के अस्पताल में भर्ती होने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अपने एक्स हैंडल पर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए पोस्ट किया था. यही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कोलकाता दौरे पर आकर सबसे पहले उन्होंने भी जाकर अस्पताल में महाराज से मिलकर उनका हालचाल जाना था.
Also Read : बेलूर मठ में रात बिताकर भावुक हुए मोदी, कहा- लगा घर आने जैसा
रामकृष्ण मठ व मिशन के 16वें अध्यक्ष थे स्वामी स्मरणानंद
स्वामी स्मरणानंद महाराज रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के वरिष्ठ संन्यासी और इसके 16वें अध्यक्ष रहे. 1976 में स्मरणानंद महाराज बेलूड़ मठ के करीब में स्थित रामकृष्ण मिशन शारदापीठ नामक शैक्षणिक संस्थान के सचिव बने. वह अपने 15 साल के लंबे प्रवास के दौरान विभिन्न सेवा गतिविधियों में शामिल रहे.
दिसंबर 1991 में चेन्नई में रामकृष्ण मिशन के बने प्रमुख
वर्ष 1978 की विनाशकारी बाढ़ के दौरान वह संन्यासियों की मदद से बचाव कार्य के लिए आगे आये. दिसंबर 1991 में वह चेन्नई में रामकृष्ण मिशन के प्रमुख बने. 2007 में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चुने गये थे. साल 2017 से वह रामकृष्ण मठ और मिशन के अध्यक्ष थे.
7 अप्रैल को होगा भंडारा, जल्द निर्वाचित होंगे नये अध्यक्ष
बेलूड़ मठ सूत्रों के मुताबिक, 7 अप्रैल को भंडारा होगा. उम्मीद की जा रही है कि लाखों भक्त जुटेंगे. राज्यपाल के भी भंडारे में आने की संभावना है. बताया गया है कि रामकृष्ण मठ के नये अध्यक्ष जल्द ही निर्वाचित होंगे. इसमें लगभग एक महीना लगेगा. इस अवधि में फिलहाल अध्यक्ष का पद रिक्त नहीं होता है. उस स्थान पर अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है.
अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया में लगेंगे एक माह
अंतरिम अध्यक्ष ट्रस्टी बोर्ड के सबसे अधिक उम्रदराज सदस्य को अंतरिम अध्यक्ष के रूप में चुना जाता है. उनके अधीन ही सभी अनुष्ठान किये जायेंगे. इसके बाद अध्यक्ष निर्वाचित होंगे. पूरी प्रक्रिया पूरी होने में एक महीना लगेगा. इस संबंध में जल्द ही बैठक होगी.
Table of Contents
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




