मुख्यमंत्री ने बिरसा मुंडा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

उनकी निडर देशभक्ति सभी के लिए प्रेरणास्रोत है
कोलकाता. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को आदिवासी नायक बिरसा मुंडा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनकी निडर देशभक्ति सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. बिरसा मुंडा की नौ जून, 1900 को रांची के पुराने केंद्रीय कारागार में मृत्यु हुई थी. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ””एक्स”” पर लिखा, ””मैं स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं. उनकी निडर देशभक्ति, अन्याय के खिलाफ खड़े होने की मानसिक शक्ति हमारे लिए प्रेरणास्रोत है. मुझे गर्व है कि हमारी राज्य सरकार ने इस बहादुर शहीद के सम्मान में हर साल उनकी जयंती के मौके पर छुट्टी घोषित किया है.”” बिरसा मुंडा की जयंती पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनायी जाती है. उनका जन्म 15 नवंबर 1875 को हुआ था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










