सियालदह मंडल में प्री-एनआइ व एनआइ कार्य से ट्रेनें विनियमित

जोन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार उक्त कार्य के चलते कई मेल, एक्सप्रेस व मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी.
आसनसोल. पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल में 12 कार प्लेटफॉर्म(1-5) के साथ आरआरआइ पैनल से वीडियो डिस्प्ले यूनिट (वीडीयू) प्रणाली के साथ ईआइ की कमीशनिंग के लिए 07 जून को 00:00 बजे से 23:59 बजे तक प्री नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य और 08 जून को 00:00 बजे से अगले दिन 14:00 बजे तक दो दिवसीय नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनों का संचालन विनियमित किया गया है. इस पर जोन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार उक्त कार्य के चलते कई मेल, एक्सप्रेस व मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी. छह तारीख की तरह आगामी सात, आठ व नौ तारीख को भी 13179 सियालदह-सिउड़ी मेमू एक्सप्रेस रद्द रहेगी. आगामी सात, आठ, नौ व 10 तारीख को 13180 सूरी-सियालदह मेमू एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी. इसके अलावा कोलकाता से आने-जाने वाली कुछ मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित रहेंगे. इन ट्रेनों में आगामी सात, आठ व नौ तारीख को 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस और आगामी आठ तारीख को 12383 सियालदह-आसनसोल इंटरसिटी एक्सप्रेस एवं 12384 आसनसोल – सियालदह इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल हैं. इससे यात्रियों को होनेवाली असुविधा के लिए रेलवे ने खेद जताया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




