आद्रा मंडल में 21 को ट्रैफिक व पावर ब्लॉक से ट्रेनें विनियमित
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

दक्षिण पूर्व रेलवे (दपूरे) के आद्रा मंडल के बांकुड़ा- मेदिनीपुर खंड के सालबनी स्टेशन यार्ड में फुट ओवरब्रिज का गर्डर लगाने के लिए 21 जुलाई को 03 घंटे 55 मिनट(प्रातः 10:00 बजे से 13:55 बजे तक) का ट्रैफिक व पावर ब्लॉक रहेगा.
विज्ञापन
आद्रा.
दक्षिण पूर्व रेलवे (दपूरे) के आद्रा मंडल के बांकुड़ा- मेदिनीपुर खंड के सालबनी स्टेशन यार्ड में फुट ओवरब्रिज का गर्डर लगाने के लिए 21 जुलाई को 03 घंटे 55 मिनट(प्रातः 10:00 बजे से 13:55 बजे तक) का ट्रैफिक व पावर ब्लॉक रहेगा. इसके चलते आद्रा मंडल में ट्रेनें विनियमित की गयी हैं. कुछ ट्रेनें लघु प्रस्थान या लघु पड़ाव मोड में रहेंगी और एक जोड़ी ट्रेन का मार्ग परिवर्तित रहेगा. 21 जुलाई को 18024/18023 गोमो-खड़गपुर-गोमो एक्सप्रेस को चंद्रकोना रोड स्टेशन पर ही संक्षिप्त रूप से समाप्त कर दिया जायेगा. यह ट्रेन चंद्रकोना रोड-खड़गपुर- चंद्रकोना रोड के मध्य रद्द रहेगी. इसके अलावा 21 जुलाई को 18628/18627 रांची-हावड़ा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस को कोटशिला- बोकारो- भोजुडीह-आद्रा-खड़गपुर के बजाय कोटशिला-पुरुलिया-चांडिल-टाटानगर-खडगपुर के रास्ते चलाया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










