जल जमाव से निजात दिलाने के लिए बनेंगे तीन पंपिंग स्टेशन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Jul 2024 1:29 AM
शहरवासियों को जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए हावड़ा नगर निगम ने दो करोड़ की लागत से शहर के तीन जगहों पर पंपिंग स्टेशन बनाने का फैसला लिया है
दो करोड़ की लागत से उत्तर, मध्य व दक्षिण में बनेगा एक-एक स्टेशन
संवाददाता, हावड़ा
शहरवासियों को जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए हावड़ा नगर निगम ने दो करोड़ की लागत से शहर के तीन जगहों पर पंपिंग स्टेशन बनाने का फैसला लिया है. निगम की ओर से यह प्रस्ताव शहरी विकास विभाग को भेज दिया गया है. हालांकि इस पर संबंधित विभाग की ओर से आखिरी मुहर नहीं लगी है, लेकिन उम्मीद जतायी जा रही है कि इस योजना को जल्द ही हरी झंडी मिलेगी और मानसून खत्म होने के बाद काम शुरू कर दिया जायेगा.
जानकारी के अनुसार, ये तीन पंपिंग स्टेशन उत्तर, मध्य और दक्षिण हावड़ा में हुगली नदी के किनारे बनेंगे. बताया जा रहा है कि उत्तर हावड़ा के बांधाघाट, मध्य हावड़ा के तेलकल घाट और रामकृष्णपुर घाट के बीच और दक्षिण हावड़ा के नाजिरगंज में जगह देखी गयी है. शहरी विकास विभाग के अधिकारी जल्द ही इन तीनों जगहों का मुआयना करेंगे. जगह पसंद नहीं आने पर दूसरे स्थान की तलाश की जायेगी. पंपिंग स्टेशन के चालू होने पर जल जमाव की समस्या काफी हद तक कम होगी. पंपिंग स्टेशन से एक पाइप को उस अंचल के बड़े नाले के साथ जोड़ा जायेगा. नाले में पानी भरते ही पंपिंग स्टेशन को चालू कर पानी को खींचकर सीधे नदी में फेंका जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










