फर्जी रेलवे जॉब रैकेट का भंडाफोड़ करने वाले हुए पुरस्कृत
Updated at : 24 Apr 2024 12:59 AM (IST)
विज्ञापन

मंगलवार को दक्षिण पूर्व रेलवे की सतर्कता टीम को पुरस्कृत किया गया. दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय गार्डेनरीच में आयोजित कार्यक्रम में महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने पूरी टीम को पुरस्कृत किया
विज्ञापन
कोलकाता. मंगलवार को दक्षिण पूर्व रेलवे की सतर्कता टीम को पुरस्कृत किया गया. दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय गार्डेनरीच में आयोजित कार्यक्रम में महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने पूरी टीम को पुरस्कृत किया. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों चक्रधरपुर मंडल के बीरबांस रेलवे स्टेशन पर एक बड़े फर्जी रेलवे जॉब रैकेट का भंडाफोड़ दक्षिण पूर्व रेलवे की सतर्कता टीम ने किया था
पुरस्कृत होने वाली एसईआर की सतर्कता टीम में विनंदन समाद्दार, अच्युत चक्रवर्ती, रवि सेन, भगवान पात्रो और अमिय रंजन दास शामिल थे. महाप्रबंधक ने उनके समर्पित होकर कार्य करने के लिए उनकी प्रशंसा की. स्रोत जानकारी के आधार पर दक्षिण पूर्व रेलवे की सतर्कता टीम ने 16 अप्रैल को बीरबांस रेलवे स्टेशन पर एक सुनियोजित ऑपरेशन के बाद फर्जी भर्ती रैकेट का भंडाफोड़ किया था.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




