मृत पत्नी व बेटे को छोड़ फरार हुआ युवक

Updated at : 27 May 2024 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
मृत पत्नी व बेटे को छोड़ फरार हुआ युवक

दक्षिण 24 परगना के भांगड़ थाना अंतर्गत बासंती हाइवे स्थित नालमुड़ी रोड के पास रविवार सुबह ट्रक और बाइक के बीच हुई टक्कर में एक महिला और बच्चे की मौत हो गयी.

विज्ञापन

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के भांगड़ थाना अंतर्गत बासंती हाइवे स्थित नालमुड़ी रोड के पास रविवार सुबह ट्रक और बाइक के बीच हुई टक्कर में एक महिला और बच्चे की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान रुख्साना बीबी (35) और मोजाहिद मोल्लाह (07) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि घटना के बाद रुख्साना का पति युनूस मोल्ला अपनी मृत पत्नी और बेटे को घटनास्थल पर ही छोड़कर चला गया. ये गोविंदपुर स्थित खारगाछी इलाके के निवासी बताये गये हैं. जानकारी के अनुसार, दुर्घटना की खबर पाकर भांगड़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. घायल महिला को एनआरएस मेडिकल कॉलेज और बच्चे को एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया. चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, जबकि चालक फरार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola