ePaper

भाजपा प्रार्थियों की याचिकाओं पर अलग-अलग होगी सुनवाई

Updated at : 25 Jul 2024 1:34 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा प्रार्थियों की याचिकाओं पर अलग-अलग होगी सुनवाई

मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम ने पांच अलग-अलग न्यायाधीशों को हस्तांरित किया मामला

विज्ञापन

काेलकाता. हाल ही संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के नतीजाें को चुनौती देते हुए भाजपा के पांच उम्मीदवारों ने कलकत्ता हाइकोर्ट में अलग-अलग इलेक्शन पिटीशन दाखिल की है. अब कलकत्ता हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने इन मामलों को सुनवाई के लिए पांच अलग-अलग बेंच पर हस्तांतरित किया है. भाजपा उम्मीदवारों ने चुनाव परिणाम आने के बाद ही कहा था कि वे चुनाव के नतीजों को चुनौती देने के लिए अदालत का रुख करेंगे, क्योंकि जिस तरह से चुनाव हुआ, वह उन्हें स्वीकार नहीं है. तदनुसार, घाटाल से भाजपा उम्मीदवार हिरण्मय चट्टोपाध्याय, डायमंडहार्बर से भाजपा उम्मीदवार अभिजीत दास, आरामबाग से भाजपा उम्मीदवार अरुपकांति दिगड़, बशीरहाट से भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा और कूचबिहार से भाजपा उम्मीदवार निशीथ प्रमाणिक ने हाइकोर्ट में इलेक्शन पिटीशन दायर किया था. मुख्य न्यायाधीश ने बुधवार को कहा कि हाइकोर्ट के न्यायाधीश अजय कुमार मुखर्जी डायमंडहार्बर इलेक्शन पिटीशन की सुनवाई करेंगे. कूचबिहार मामले को न्यायाधीश सुगत मजूमदार, घाटाल मामले को न्यायाधीश विभाग पटनायक की बेंच को भेजा गया है. वहीं, बशीरहाट मामले की सुनवाई न्यायाधीश कृष्णा राव करेंगे. इसके अलावा आरामबाग का मामला न्यायाधीश विभाष रंजन डे की बेंच को भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola