मिथुन के रोड शो में हंगामा फेंके गये पत्थर और बोतल
Updated at : 21 May 2024 9:29 PM (IST)
विज्ञापन

मेदिनीपुर से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल के समर्थन में मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता व भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती के रोड शो में जमकर बवाल हुआ. रोड शो पर पानी के बोतल व पत्थर फेंके जाने से स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. हमले का आरोप तृणमूल कार्यकर्ताओं पर लगा.
विज्ञापन
खड़गपुर
. मेदिनीपुर से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल के समर्थन में मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता व भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती के रोड शो में जमकर बवाल हुआ. रोड शो पर पानी के बोतल व पत्थर फेंके जाने से स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. हमले का आरोप तृणमूल कार्यकर्ताओं पर लगा. इसे लेकर भाजपा और तृणमूल के समर्थक आपस में भिड़ गये. पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति सामान्य हुई. हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. जानकारी के अनुसार, मिथुन का हेलीकॉप्टर कुईकाटा में बने अस्थायी हेलीपैड पर उतरा, जहां भाजपा समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया. मिथुन ने मेदिनीपुर शहर के कलेक्टरेट मोड़ से रिंग रोड तक रोड शो किया. इसी दौरान तृणमूल समर्थक गले में पोस्टर लटकाए और हाथों में पानी का बोतल लिये वहां पहुंच गये. बोतल पर लगे सफेद कागज पर कार्बोलिक एसिड लिखा था. आरोप है कि तृणमूल समर्थकों ने मिथुन के रोड शो पर पानी के बोतल और ईंट फेंके. वहीं, रोड शो के बाद मिथुन ने एगरा के नेगुआ स्थित बड़ापुकुर मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित किया. उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा साधु-संतों को लेकर की गयी विवादास्पद टिप्पणी की आलोचना की. मिथुन ने कहा कि साधु-संतों का अपमान करने से बंगाल का गर्व घट रहा है. इसका परिणाम बुरा होगा. भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में तृणमूल समर्थकों ने मिथुन चक्रवर्ती के रोड शो पर ईंट और पानी के बोतल फेंके. इसका जवाब पुलिस को देना होगा. वहीं, तृणमूल ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि भाजपा जिसे तृणमूल समर्थक बता रही है, दरअसल वे आम नागरिक थे. वे भाजपा के आतंक के सताये हुए हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




