मुंबई में 14 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा कर कोलकाता में आकर छिपा आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 19 Jun 2024 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
मुंबई में 14 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा कर कोलकाता में आकर छिपा आरोपी गिरफ्तार

मुंबई में लगभग 14 करोड़ 11 लाख रुपये फर्जीवाड़ा कर वहां से भाग कर महानगर के न्यू मार्केट इलाके में एक होटल में छिपे जालसाज को कोलकाता पुलिस की मदद से मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (इओडब्लू) की टीम ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम चेतन भूपेंद्र शाह बताया गया है.

विज्ञापन

कोलकाता.

मुंबई में लगभग 14 करोड़ 11 लाख रुपये फर्जीवाड़ा कर वहां से भाग कर महानगर के न्यू मार्केट इलाके में एक होटल में छिपे जालसाज को कोलकाता पुलिस की मदद से मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (इओडब्लू) की टीम ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम चेतन भूपेंद्र शाह बताया गया है. आरोपी को बुधवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर उसे 23 जून तक ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई पुलिस अपने साथ मुंबई लेकर रवाना हो गयी. उससे पूछताछ के बाद इस मामले में उसके साथ और कौन-कौन शामिल हैं, उन तक पहुंचने की कोशिश हो रही है.

क्या है मामला : मुंबई पुलिस ने अदालत में बताया कि आरोपी चेतन भूपेंद्र शाह ने अपने गिरोह के साथ मिलकर मुंबई व अन्य राज्यों में मृत लोगों के बंद पड़े डिमेट अकाउंट (शेयर ट्रेडिंग में इस्तेमाल होने वाला अकाउंट) को उस शख्स के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन अकाउंट को फिर से सक्रिय कर लेता था. फिर उस अकाउंट में मौजूद शेयरों को बेचकर अपने बैंक खातों में रुपये मंगवा लेता था. इस तरह से गिरोह ने अबतक 14 करोड़ 11 लाख रुपये की ठगी की है. वर्ष 2023 में मुंबई में मिली थीं असंख्य शिकायतें : वर्ष 2023 में मुंबई के कई थानों में इस गिरोह के खिलाफ कई शिकायतें मिलने के बाद मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग की टीम ने मामले की जांच शुरू की. जांच में पाया गया कि मृतकों के डीमैट खाते को आधार, पैन समेत विभिन्न दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर दोबारा सक्रिय कर यह गिरोह रुपये निकाल रहा है. अब तक इस गिरोह ने 14 करोड़ 11 लाख रुपये फर्जी तरीके से निकाले हैं.

इनमें से छह करोड़ 88 लाख रुपये चेतन भूपेंद्र शाह ने एक बार में निकाला था, जिसमें दो करोड़ रुपये से ज्यादा उसके खुद के अकाउंट में रुपये ट्रांसफर किये गये. इसके बाद से पुलिस उसे ढूंढ़ रही थी. देश के विभिन्न राज्यों व शहरों में छिपने के बाद मुंबई पुलिस को पता चला कि आरोपी कोलकाता के न्यू मार्केट में आकर छिपा है. बुधवार सुबह उसे एक होटल से दबोच लिया गया.

आरोपी को बैंकशाल कोर्ट से 23 जून तक ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मुंबई पुलिस उसे लेकर मुंबई रवाना हो गयी. पुलिस का कहना है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. ठगी के रुपये और कहां रखे गये हैं. इन सारे सवालों के जवाब आरोपी से पूछे जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola