ePaper

WB News : दक्षिण कोलकाता का तापमान बढ़ते ही रवींद्र सरोवर में फिर मरने लगी मछलियां, पानी की गुणवत्ता को लेकर पर्यावरणविद् चिंतित

Updated at : 03 Apr 2024 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
WB News : दक्षिण कोलकाता का तापमान बढ़ते ही रवींद्र सरोवर में फिर मरने लगी मछलियां, पानी की गुणवत्ता को लेकर पर्यावरणविद् चिंतित

WB News : रवींद्र सरोवर लेक खासकर रोइंग के लिए प्रसिद्ध है, यहां पर रोइंग करने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी युवा आते हैं. जो कि लेक में आने वाले मॉर्निंग और इवनिंग वाकर्स के लिए भी एक बढ़िया दृश्य होता है.

विज्ञापन

WB News : देशभर में प्रसिद्ध महानगर राष्ट्रीय लेक रवींद्र सरोवर (Ravindra Sarovar) लगातार पर्यावरणविद् और मॉर्निंग वाकर्स के बीच चिंता का विषय रहा है. महानगर की दौड़-भाग की जिंदगी के बीच कोलकाता का लंग्स कहे जाने वाला ये सरोवर उनके लिए शुद्ध वायु का स्थान है,जो उन्हें दिनभर तरोताजा रखता है. पर्यावरणविद् कहते हैं कि महानगर में इतने कल कारखानों और दिनभर सड़कों पर पेट्रोल-डीजल से चलती गाड़ियों के कारण वातावरण में फैले विषाक्त वायु को शुद्ध करने का काम लेक करती है.

रवींद्र सरोवर लेक खासकर रोइंग के लिए प्रसिद्ध

लेकिन नेशनल लेक के रख रखाव का काम जिस तरह से होना चाहिए, वो नहीं हो पा रहा है. इसके लिए लेक के कास्टेडियन कोलकाता मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (केएमडीए) को थोड़ा जागरूक होना पड़ेगा. जिससे गर्मियों में मछलियों के मरने के कारण होने वाले वायु प्रदूषण को रोका जा सके और हरियाली बनी रहे. रवींद्र सरोवर लेक खासकर रोइंग के लिए प्रसिद्ध है, यहां पर रोइंग करने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी युवा आते हैं. जो कि लेक में आने वाले मॉर्निंग और इवनिंग वाकर्स के लिए भी एक बढ़िया दृश्य होता है. लेकिन यदि इसका रखरखाव ही ठीक से नहीं किया गया तो रोइंग के भी कई दुर्घटना वाले मामले सुनने को मिलेंगे. पिछले वर्ष ही दो स्कूली छात्र रोइंग के दौरान डूब गए थे.

Mamata Banerjee : जलपाईगुड़ी में ममता बनर्जी ने चाय पर की चर्चा

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola