सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कार्य को कराया बंद

इसकी भनक लगते ही उपप्रधान आलिम तरफदार ने कार्रवाई की और अवैध निर्माण के कार्य को बंद करवा दिया.
बनगांव. उत्तर 24 परगना के गोपालनगर थाना अंतर्गत बाजीतपुर के चारातला इलाके में सरकारी जमीन पर चल रहे अवैध निर्माण कार्य को उप प्रधान ने बंद करवा दिया. जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों से गंगानंदपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत उक्त इलाके में रास्ते के किनारे ही अवैध निर्माण कार्य चल रहा था. इसकी भनक लगते ही उपप्रधान आलिम तरफदार ने कार्रवाई की और अवैध निर्माण के कार्य को बंद करवा दिया. इधर, अवैध निर्माण के मामले में लिप्त निरापद विश्वास का कहना है कि उसे नहीं मालूम था कि वह सरकारी जमीन है. उपप्रधान आलिम तरफदार ने कहा है कि सूचना मिलते कार्य बंद करवा दिया. जल्द ही उस जमीन को वापस पहले की तरह किया जायेगा. उनका दावा है कि इलाके में और भी अवैध कब्जे है, वहां भी जल्द कार्रवाई की जायेगी.
वहीं, भाजपा नेतृत्व का कहना है कि सभी जगहों पर तृणमूल के ही लोग हैं, जो अवैध कब्जा कर अवैध निर्माण कर रहे हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




