ePaper

सीएम को जान से मारने की धमकी वाले पोस्टर से हड़कंप

Updated at : 18 May 2024 5:17 PM (IST)
विज्ञापन
सीएम को जान से मारने की धमकी वाले पोस्टर से हड़कंप

उलबेड़िया क्षेत्र में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को जान से मारने की धमकी वाले पोस्टर से हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

हावड़ा. जिले के उलबेड़िया क्षेत्र में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को जान से मारने की धमकी वाले पोस्टर से हड़कंप मच गया. इस पोस्टर में लिखा गया है, “ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक की गाड़ी से धक्का मारकर हत्या कर देंगे, फिर लोग दीप जलायेंगे.” यह पोस्टर किसने लगाया है, इसका पता नहीं लग सका है. शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर इस पोस्टर पर पड़ी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टर को जब्त कर लिया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. हरे रंग के इस पोस्टर में एक पत्र का भी उल्लेख किया गया है. खबर लिखे जाने तक पुलिस को इस पत्र के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola