सेंट जेवियर्स कॉलेज का फेसबुक पेज जेबोस्तव हुआ हैक

कोलकाता के सेंट जेवियर्स कॉलेज का फेसबुक पेज जेबोस्तव को हैक किये जाने का मामला सामने आया है.
– लालबाजार के साइबर क्राइम थाने में दर्ज करायी गयी शिकायत
कोलकाता. कोलकाता के सेंट जेवियर्स कॉलेज का फेसबुक पेज जेबोस्तव को हैक किये जाने का मामला सामने आया है. इसका खुलासा होने के बाद ही कॉलेज प्रबंधन की तरफ से लालबाजार के साइबर क्राइम थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.पुलिस सूत्रों के मुताबिक कॉलेज प्रबंधन की तरफ से शिकायत में कहा गया है कॉलेज के फेसबुक पेज को किसी ने हैक कर लिया है. इसके बाद उसमें अश्लील तस्वीरें अपलोड कर दी गयी है. गत 19 अप्रैल को पेज को हैक किया गया है. जिसके बाद इसकी जानकारी मिलने के बाद उसे ठीक करने की काफी कोशिश की गयी, किसी भी तरह से सफलता नहीं मिलने के बाद कॉलेज प्रबंधन की तरफ से इसकी शिकायत लालबाजार के साइबर क्राइम थाने में दर्ज करायी गयी है.
पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि इथियोपिया में एक आइपी पते से किसी ने यह कारगुजारी की है. उस पेज को स्वाभाविक करने की कोशिश की जा रही है. किसने इस तरह की हरकत की, क्यों की, इसका पता लगाने के लिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




