दामाद पर ससुर और साली की हत्या का आरोप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Apr 2024 12:49 AM
ससुर और साली की हत्या का आरोप दामाद पर लगा है. इस घटना से सिंगुर में भारी सनसनी है. सिंगूर थाना क्षेत्र के दोलुइ गाछा होटल के निकट की यह घटना है
हुगली. ससुर और साली की हत्या का आरोप दामाद पर लगा है. इस घटना से सिंगुर में भारी सनसनी है. सिंगूर थाना क्षेत्र के दोलुइ गाछा होटल के निकट की यह घटना है. मृतकों के नाम विनिता साव (30) और विष्णु दयाल साव (60) बताये गये हैं. खबर मिलने पर घटनास्थल पर सिंगूर थाने की पुलिस पहुंची और दामाद पिंटू मंडल को गिरफ़्तार कर थाने ले आयी. मृत देह को श्रीरामपुर वाल्स अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया. पुलिस दामाद से हत्या के कारण के बारे में पूछताछ कर रही है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिंगूर के दोलुई गाछा होटल के पास वैद्यबाटी तारकेश्वर रोड के पास के घर में मंगलवार की सुबह वृद्ध विष्णु दयाल साव और उनकी छोटी बेटी विनिता की हत्या कर दी गयी. सिर पर भारी वस्तु से हमला किया गया है. विष्णु दयाल की बड़ी बेटी और दामाद उसी घर में रहते थे.
मंगलवार की सुबह बड़ी बेटी डोली मंडल ने अपने एक सहपाठी प्रीतम दे को फोन कर खबर दी. प्रीतम ने बताया कि दीदी ने फोन कर बताया कि उनकी बहन घायल है, जल्दी आ जाओ. घर पहुंचकर प्रीतम ने लहूलुहान अवस्था में दोनों को देखा. फिर पुलिस को सूचित किया. विनिता के एक दोस्त ने बताया कि घर में अशांति चल रही थी. यह अशांति परिवारिक थी या किसी और कारण से, इसकी जांच पुलिस कर रही है. फिलहाल अभियुक्त दामाद पिंटू मंडल को सिंगूर थाने में लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है. हुगली ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कमनाशीष सेन ने बताया कि अभियुक्त दामाद को गिरफ़्तार कर लिया गया है. पुलिस हिरासत में लेकर उससे और पूछताछ की जायेगी. प्रारंभिक जांच में परिवारिक अशांति के कारण यह घटना हुई, यह बात सामने आयी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










