बालूरघाट : ओलावृष्टि और तूफान से बेघर हुए लोग परेशान
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :19 Apr 2017 12:33 AM
विज्ञापन

बालूरघाट : ओलावृष्टि और तूफान के तांडव से एक ग्राम पंचायत के करीब सात सौ अधिक परिवार बेघर हालत में हैं. कई दिन बीत जाने के बाद भी इन्हें प्रशासन की ओर से मदद नहीं मिली है. दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुशमंडी ब्लॉक की देउल ग्राम पंचायत में तूफान और ओलावृष्टि ने बुरा हाल किया […]
विज्ञापन
बालूरघाट : ओलावृष्टि और तूफान के तांडव से एक ग्राम पंचायत के करीब सात सौ अधिक परिवार बेघर हालत में हैं. कई दिन बीत जाने के बाद भी इन्हें प्रशासन की ओर से मदद नहीं मिली है. दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुशमंडी ब्लॉक की देउल ग्राम पंचायत में तूफान और ओलावृष्टि ने बुरा हाल किया है.
सात सौ अधिक परिवारों के सर पर छत नहीं है. तूफान में घरों की टीन की छत उड़ गयी है. ओलावृष्टि से टीन फट भी गयी है. पंचायत के 446 घरों में एक तिरपाल दिया गया है. जिन्हें त्रिपाल नहीं मिला है, वे मसजिद, क्लब आदि में आश्रय लिये हुए हैं. मवेशियों को रखने की भी भारी समस्या है. ग्रामीणों का कहना है कि एक परिवार को कम से कम दो तिरपाल चाहिए. यानी करीब 1400 तिरपालों की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










