दूसरी शादी का विरोध कर रही पत्नी की हत्या

मालदा. दूसरी शादी का विरोध करने पर पहली पत्नी को करंट लगाकर मार डालने का आरोप उसके पति पर लगा है. सोमवार देर रात यह घटना कालियाचक थाने के पालुकटोला गांव में घटी. पुलिस ने बताया कि मृत गृहवधू का नाम मीना बीबी (32) और आरोपी पति का नाम नूर सलाम है. दोनों के आठ […]
पुलिस ने बताया कि आरोपी नूर सलाम ने तीन महीने पहले एक स्थानीय महिला खालिदा बीबी से दूसरी शादी की थी. इसे लेकर पहली पत्नी मीना बीबी का पति से झगड़ा-झंझट चल रहा था. घटना के दिन रात में, 10 साल के बेटे बिलाल शेख ने करंट लगाकर अपनी मां की हत्या किये जाते हुए देख लिया. इसके बाद उसने पूरी घटना अपने मोहल्ले के पड़ोसियों और मामा घर के लोगों को बतायी. मंगलवार की सुबह मृतका के बड़े भाई सालिक शेख ने पुलिस के पास दर्ज करायी गयी शिकायत में कहा कि बीते कई दिनों से बहनोई का बहन के साथ विवाद चल रहा था. विवाद का कारण बहनोई का दूसरी शादी कर एक महिला को घर लाना था. बहनोई और उसकी दूसरी पत्नी ने योजना बनाकर मेरी बहन की हत्या कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










