ईद-उल-अजहा ‘बकरीद’ आज, तैयारियां जोरशोर से

सिलीगुड़ी: मुस्लिम धर्मावलंबियों के प्रमुख त्योहारों में एक ईद-उल-अजहा ‘बकरीद’ कल यानी मंगलवार को देश-दुनिया के साथ ही सिलीगुड़ी में भी मनाया जायेगा. बकरीद कुरबानी का त्योहार है. इसमें खस्सी यानी बकरों या ऊंटों को कुरबान करने का रिवाज है. जिसकी तैयारियां प्रायः अंतिम चरण में है. सिलीगुड़ी कंचनजंघा स्टेडियम समेत शहर व आस-पास के […]
महावीरस्थान स्थित बड़ी मस्जिद में सुबह सात बजे हाफिज साबिब कमर नमाज अदा करायेंगे. सिलीगुड़ी के छह नंबर वार्ड के कुरैशी मुहल्ला स्थित मस्जिद-ए-मुकदर में सुबह सात बजे मौलाना मतरूर साहब नमाज अदा करायेंगे. न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) स्थित जामा मस्जिद में सुबह आठ बजे मौलाना अब्दुल मन्नान साहब नमाज अदा करायेंगे. हैदरपाड़ा के अशरफनगर स्थित अशरफूल मस्जिद में सुबह 7.30 बजे हाजी अब्दुल गफार साहब नमाज अदा करायेंगे. सिलीगुड़ी से तकरीब आठ किमी दूर फूलबाड़ी स्थित जामा मस्जिद में मौलाना सजले करीम और छोटी मस्जिद में मौलाना अख्तर साहब नमाज अदा करायेंगे. सिलीगुड़ी व आस-पास स्थित अन्य मस्जिदों में भी सुबह के समय ही ईद-उल-अजहा ‘बकरीद’ की नमाज अदा की जायेगी और अमन-चैन व मुल्क की तरक्की के लिए इबादत की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










