सिलीगुड़ी: विधानसभा की स्थायी कमेटी ने की बैठक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Sep 2016 7:55 AM (IST)
विज्ञापन

कारोबारियों ने गिनायी समस्याएं विधानसभा अध्यक्ष को जल्द सौंपेंगे रिपोर्ट सिलीगुड़ी : राज्य के वाणिज्य और उद्योग को लेकर गठित राज्य विधानसभा की आठ सदस्योंवाली स्थायी समिति के चेयरमैन और सिलीगुड़ी के विधायक सह मेयर अशोक भट्टाचार्य की अध्यक्षता में गुरूवार को उत्तर बंगाल के कारोबारियों के साथ सिलीगुड़ी गेस्ट हाउस (सर्किट हाउस) में एक […]
विज्ञापन
कारोबारियों ने गिनायी समस्याएं
विधानसभा अध्यक्ष को जल्द सौंपेंगे रिपोर्ट
सिलीगुड़ी : राज्य के वाणिज्य और उद्योग को लेकर गठित राज्य विधानसभा की आठ सदस्योंवाली स्थायी समिति के चेयरमैन और सिलीगुड़ी के विधायक सह मेयर अशोक भट्टाचार्य की अध्यक्षता में गुरूवार को उत्तर बंगाल के कारोबारियों के साथ सिलीगुड़ी गेस्ट हाउस (सर्किट हाउस) में एक अति महत्त्वपूर्ण मीटिंग हुई. मीटिंग में मौजूद कारोबार व उद्योग से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ कमेटी के सदस्यों ने कई परियोजनाओं पर विचार मंथन किया और इन योजनाओं की भावी रूपरेखा तैयार की.
साथ ही कारोबारियों ने कमेटी को विभिन्न समस्याओं से रू-ब-रू कराया. घंटों तक चली मीटिंग के दौरान अशोक भट्टाचार्य ने कारोबारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही कमेटी एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी और इस रिपोर्ट को विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा जायेगा. मीटिंग में श्री भट्टाचार्य के साथ कमेटी के सदस्य असित मजुमदार, अनुराभ सेन, सिउली साहा, विधान उपाध्याय, विश्वनाथ परियाल, कन्हाई चंद्र और अभिजीत राय के अलावा सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण (एसजेडीए), एशियन हाइवे प्राधिकरण, टी ऑक्सन कमेटी, टी ट्रेडर्स एसोसिएशन और फोसिन के प्रतिनिधि मौजूद थे. श्री भट्टाचार्य ने कहा कि कल यानी बुधवार को कमेटी के सदस्यों ने सिलीगुड़ी व आस-पास के इलाकों में केंद्र सरकार के सहयोग से जारी समस्य परियोजनाओं का जायजा लिया. इसके तहत भारत-बांग्लादेश सीमांत के फूलबाड़ी स्थित इमिग्रेशन चेकपोस्ट, न्यू जलपाईगुड़ी (एनजेपी) स्थित टी पार्क, सिलीगुड़ी में फूड पार्क, विधाननगर में अनारस डेवलपमेंट सेंटर आदि का दौरा किया था और जायजा लिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










