बागडोगरा एयरपोर्ट का विस्तार शीघ्र

Published at :06 Sep 2016 1:24 AM (IST)
विज्ञापन
बागडोगरा एयरपोर्ट का विस्तार शीघ्र

सिलीगुड़ी. बागडोगरा एयरपोर्ट पर जल्द नाईट लैंडिग की सुविधा शुरू होने वाली है. इसके साथ ही बागडोगरा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का काम भी शीघ्र शुरू होगा. सिलीगुड़ी के मल्लागुड़ी स्थित पर्यटन कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह जानकारी राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने दी. उन्होंने कहा कि जमीन की समस्या दूर […]

विज्ञापन
सिलीगुड़ी. बागडोगरा एयरपोर्ट पर जल्द नाईट लैंडिग की सुविधा शुरू होने वाली है. इसके साथ ही बागडोगरा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का काम भी शीघ्र शुरू होगा. सिलीगुड़ी के मल्लागुड़ी स्थित पर्यटन कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह जानकारी राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने दी. उन्होंने कहा कि जमीन की समस्या दूर कर दी गयी है.इसके साथ ही वायुसेना के दिशा निर्देशों का भी पालन हो रहा है.

उल्लेखनीय है कि बागडोगरा हवाई अड्डे से सुबह के करीब दस बजे के बाद से उड़ान और लैंडिग शुरू होती है, जो कि शाम के करीब पांच बजे समाप्त भी हो जाती है. सुबह और रात के समय उड़ान शुरू होने से हवाइ यात्रियों को लाभ होगा. मंत्री श्री देव ने कहा कि जमीन की समस्या काफी हद तक समाप्त हो गयी है. यहां कुल सात लोगों की जमीन ली गयी है.

जमीन मालिकों की कुछ समस्याएं थी. अब सभी समस्याओं को दूर कर दिया गया है. इसी महीने उत्तर बंगाल विकास मंत्रालय की ओर से इन जमीन दाताओं को मुआवजे का चेक दिया जायेगा. इसके साथ इंस्ट्रूमेंटल लैंडिंग सिस्टम (आइएलएस) को स्थापित कराने का कार्य जारी है. तीस सितंबर तक कार्य समाप्त होने की आशा है. इसी बीच 19 सितंबर को बागडोगरा एयरपोर्ट प्रबंधन और निजी एयरलाइंस कंपनियों की उत्तरकन्या में एक बैठक बुलायी गयी है. इस बैठक में सुबह और शाम के समय कम से कम कोलकाता और दिल्ली की उड़ानों को लेकर चरचा की जायेगी. इसके अलावा राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बागडोगरा से ढ़ाका तक की उड़ान के लिये भी प्रयासरत हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola