रायगंज में गृहवधू की जहर देकर हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Sep 2016 7:36 AM (IST)
विज्ञापन

आरोपी पति और ससुर गिरफ्तार कालियागंज. अपनी पत्नी को जहर खिलाकर जान से मारने का आरोप पति व ससुराल वालों पर लगा है. यह सनसनीखेज घटना रायगंज के तुलसीतला इलाके में घटी है. मृत महिला की शिनाख्त रिंकू दास के रूप में की गयी है. उसके मायकेवालों ने बताया कि रायगंज के तुलसीतला निवासी बबलू […]
विज्ञापन
आरोपी पति और ससुर गिरफ्तार
कालियागंज. अपनी पत्नी को जहर खिलाकर जान से मारने का आरोप पति व ससुराल वालों पर लगा है. यह सनसनीखेज घटना रायगंज के तुलसीतला इलाके में घटी है. मृत महिला की शिनाख्त रिंकू दास के रूप में की गयी है. उसके मायकेवालों ने बताया कि रायगंज के तुलसीतला निवासी बबलू दास के साथ 11 वर्ष पहले रिंकू का विवाह कराया गया था.
उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही पति व ससुराल पक्ष बेटी पर अत्याचार किया करता था. और अंत में उसे जहर खिलाकर मार डाला. इस घटना में मृत महिला के मायकेवालों ने रायगंज थाने में दामाद व उसके परिवार वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










