बढ़ रहे हैं ऑनलाइन फ्रॉड के मामले : साधन पांडे

सिलीगुड़ी: देश के विभिन्न भागों के साथ ही पश्चिम बंगाल में भी ऑनलाईन फ्रॉड का मामला काफी बढ़ चला है. कभी बैंक जानकारी को अपडेट करने के नाम पर तो कभी किसी अन्य प्रलोभन के माध्यम से लोगों के बैंक खाते से रूपये उड़ाये जा रहा हैं. राज्य के उपभोक्ता मंत्रालय ने ऑनलाईन फ्रॉड को […]
इसको लेकर आने वाले दिनों में एक एप भी लांच किया जायेगा. इस एप के माध्यम से आमलोग तत्काल अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके अतिरिक्त ऑनलाईन फ्रॉड को रोकने के लिये जांच की प्रक्रिया को भी अत्याधुनिक बनाया जा रहा है. यह जानकारी के उपभोक्ता मामलों के मंत्री साधन पांडे ने दी. शनिवार को वे सिलीगुड़ी के प्रधाननगर स्थित एक निजी होटल में समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि एप बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. कुछ महीनों के भीतर ही एप के साथ पूरी प्रणाली को भी अत्याधुनिक बना दिया जायेगा. समय के साथ कदम मिला कर चलने पर ही इस तरह की अपराधिक मामलों पर लगाम लगाया जा सकता है. इसके लिये अधिकारियों की संख्या में बढ़ोत्तरी की गयी है.
महीने में दो बार बाजारों में रेड करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है. रेड करने के लिये मंत्रालय की ओर से गाड़ी आदि सभी प्रकार की व्यवस्था उपलब्ध करायी जाती है. श्री पांडे ने कहा कि माप में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सभी व्यवसायियों को सरकार द्वारा प्रमाणित मशीन व बटखरा रखने का निर्देश जारी किया गया है. नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी और सरकारी निर्देश की अवहेलना मंजूर नहीं है. आरोप मिलने पर व्यवसायी के खिलाफ सख्त कार्यवायी के साथ जुर्माने का भी प्रावधान है.
नागरिकों को और जागरूक करने और मार्केटिंग को बढ़ावा देने के लिये प्रत्येक जिले में सबला मेला का आयोजन किया जायेगा. इस मेले की जिम्मेदारी जिला शासक को दी जायेगी. पांच से सात दिवसीय इस मेले के लिये दस लाख रूपये प्रति मेले के हिसाब से दिये जायेंगे. दार्जिलिंग जिला में दो मेला कराने का निर्णय लिया गया है. एक मेला दार्जिलिंग और एक सिलीगुड़ी में कराया जायेगा. आज की इस समीक्षा बैठक में मंत्रालय के निदेशक शेखर राय, अतिरिक्त निदेशक अविनाश सरकार, अतिरिक्त सचिव शाकी अहमद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










