अाखिरकार शुरू हुई रेलवे कर्मचारी की मौत की जांच

Published at :03 Sep 2016 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
अाखिरकार शुरू हुई रेलवे कर्मचारी की मौत की जांच

जलपाईगुड़ी:स्टेशन पर बिजली का काम करने गये एक कर्मचारी के सीढ़ी से गिरकर मौत होने के मामले की जांच रेलवे ने शुरू कर दी है.हांलाकि जांच में जो तथ्य सामने आ रहे हैं,उससे रेलवे तथा आरपीएफ के अधिकारी हैरान हैं. उस रेल कर्मचारी मलिन राय की मौत कल ही मयनागुड़ी स्टेशन पर हुयी थी.सीढ़ी से […]

विज्ञापन
जलपाईगुड़ी:स्टेशन पर बिजली का काम करने गये एक कर्मचारी के सीढ़ी से गिरकर मौत होने के मामले की जांच रेलवे ने शुरू कर दी है.हांलाकि जांच में जो तथ्य सामने आ रहे हैं,उससे रेलवे तथा आरपीएफ के अधिकारी हैरान हैं.

उस रेल कर्मचारी मलिन राय की मौत कल ही मयनागुड़ी स्टेशन पर हुयी थी.सीढ़ी से गिरने के बाद से अस्पताल में भरती कराने तक और रेलवे कर्मचारी की मौत तक का कोइ रिकार्ड रेलवे के पास नहीं है. इस मामले की शिकायत आरपीएफ और जीआरपी तक में दर्ज नहीं करायी गयी है.लिखित कोइ भी रिकार्ड नहीं है.

एक रेलवे कर्मचारी की मौत होने और इसकी लिखित जानकारी किसी को नहीं देने के मामले को लेकर मयनागुड़ी के सीनियर सेक्शन इंजीनियर(बिजली) अरिंदम दास सबके निशाने पर हैं.दूसरी और अलीपुरद्वार के डिवीजनल मैनेजर संजीव किशोर का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है.रेलवे कर्मचारी की मौत की घटना के 19 घंटे बाद जलपाईगुड़ी रोड स्टेशन के आरपीएफ कर्मचारी मौके पर जांच के लिए पहुचे.मौके पर पहुंचे आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर आदित्य मिना ने बताया कि एक रेलवे कर्मचारी की मौत हुयी उसके बाद भी आरपीएफ को कइ जानकारी विभागीय अधिकारियों की ओर से नहीं दी गयी.आज जब इस बात की जानकारी मिली तो वहलोग जांच के लिए आये हैं.वह अपनी जांच रिपोर्ट डिवीजनल सिक्युरिटी कमिश्नर को सौंपेंगे.उस दिन मलिन राय के साथ ही दिलीप राय एवं नारायण राय नामक दो अन्य कर्मचारी भी काम कर रहे थे. इनदोनों से भी पूछताछ की जा रही है.यहां उल्लेखनीय है कि कल गुरूवार को सीढ़ी लगाकर स्टेशन पर बिजली के एक खंबे पर काम कर रहे थे. अचानक वह गिर गए .बुरी तरह से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भरती कराया गया,जहां उनकी मौत हो गयी.दूसरी तरफ जीआरपी के ओसी सुभजीत झा ने भी कहा है कि वभागीय अधिकारियों द्वारा उन्हें इस मामले की शिकायत नहीं दी गयी. इसलिए वहलोग मौके पर नहीं पहुंचे हैं.दूसरी तरफ सीनियर सेक्शन इंजीनियर (बिजली) अरिंदम दास ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola