रस्साकशी: मालदा जिला परिषद को लेकर खींचतान जारी, कांग्रेस और माकपा एकजुट

मालदा. मालदा जिला परिषद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने वाले सभाधिपति सहित अन्य सदस्यों की सदस्यता खारिज करने के लिये माकपा व कांग्रेस ने कमर कस ली है. कांग्रेस द्वारा संचालित मालदा जिला परिषद अब तृणमूल के कब्जे में है. कांग्रेस के सभाधिपति सहित 5 सदस्य और माकपा के 10 […]
कांग्रेस द्वारा संचालित मालदा जिला परिषद अब तृणमूल के कब्जे में है. कांग्रेस के सभाधिपति सहित 5 सदस्य और माकपा के 10 जिला परिषद सदस्यों के तृणमूल में शामिल होने से तृणमूल की संख्या बढ़कर 31 हो गयी है. स्वभाविक रूप से जिला परिषद पर तृणमूल का कब्जा हो गया है. जिला परिषद को अपने कब्जे में रखने के लिये तृणमूल सभी कोशिश कर रही है. दूसरी ओर पार्टी छोड़ने वालों के खिलाफ दल-बदल कानून के तहत सदस्या रद्द कराने की कोशिश कांग्रेस और माकपा कर रही है. पिछले बुधवार को 21 सदस्यों के साथ मालदा जिला परिषद की सभाधिपति सरला मुर्मू ने जिला शासक के समक्ष बहुमत होने का दावा किया है.
उन्होंने दावा किया कि तृणमूल अभी उस आंकड़े को नहीं छू पायी है और कोशिश करने पर तृणमूल को सफलता नहीं मिलेगी. मालदा जिला परिषद में स्थायी सदस्यों की संख्या 66 है. जिसमें मालदा के दो सांसद, 12 विधायक, 15 पंचायत समिति के अध्यक्ष और जिला परिषद के 31 निर्वाचित सदस्य हैं. इस कमिटी में माकपा व कांग्रेस सदस्यों की संख्या अधिक है. खाद्य विभाग के बोर्ड सदस्य सोशलिस्ट पार्टी के मिलन दास और कृषि विभाग के बोर्ड सदस्य कांग्रेस की चंदना सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिये माकपा व कांग्रेस ने कवायद तेज कर दी है. इन दोनों के खिलाफ मतदान करने के लिये कांग्रेस व माकपा अपने सदस्यों को फरमान जारी करेगी. पार्टी निर्देश की अवहेलना करने वालों पर पंचायत कानून के तहत कार्यवायी की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










