आरोपी प्रेमी पहुंचा जेल

Published at :29 Aug 2016 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
आरोपी प्रेमी पहुंचा जेल

साथ देने के चक्कर में एक शिक्षक पर भी गिरी गाज मार्च में होनी थी कोर्ट में शादी मालदा : शादी का वादा कर एक छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उसकी सहायता करने एक शिक्षक पर भी पुलिस की गाज गिरी है. शनिवार […]

विज्ञापन
साथ देने के चक्कर में एक शिक्षक पर भी गिरी गाज
मार्च में होनी थी कोर्ट में शादी
मालदा : शादी का वादा कर एक छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उसकी सहायता करने एक शिक्षक पर भी पुलिस की गाज गिरी है. शनिवार की रात यह मामला सामने आया. शनिवार को पुलिस ने वामनगोला थाना अंतर्गत पुकुरिया ग्राम पंचायत के पाउल गांव से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार प्रेमी सुब्रत मंडल और प्राइवेट शिक्षक मिहिर मैत्र को रविवार को मालदा अदालत में पेश किया गया. अदालत ने आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है. पीड़िता पाकुआहाट डिग्री कॉलेज के तृतीय वर्ष की छात्रा है. पुलिस से की गयी शिकायत में उसने कहा है कि पिछले काफी समय से नालागोला निवासी मिहिर मैत्र से वह ट्यूशन पढ़ती थी. इस दौरान शिक्षक के एक करीबी सुब्रत मंडल के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ी. इसके बाद मिहिर की मदद से ही दोनों की शादी तय हुयी. इस दौरान सुब्रत ने कइ बार छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाया. अब उसने शादी से साफ इनकार कर दिया है. मार्च महीने में दोनों की कोर्ट में शादी की बात थी.
शादी दो दूर, पुलिस या किसी कुछ कहने पर सुब्रत ने जान से मारने की धमकी दी है. पुलिस ने बताया कि शनिवार की दोपहर को पीड़ित छात्रा ने सुब्रत मंडल और शिक्षक मिहिर मैत्र के खिलाफ वामनगोला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. छात्रा ने शादी का प्रलोभन देकर कइ बार सहवास करने और प्रतारड़ित करने का आरोप लगाया है. गिरफ्तार शिक्षक स्थानीय एक उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी पढ़ाता है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola