युवक का शव मिलने से सनसनी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Aug 2016 6:02 AM (IST)
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी : युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी.रविवार की सुबह यह घटना शहर के दीनबाजार इलाके की है.मृत युवक का नाम बप्पा दत्त (35) बताया गया है. उसका घर उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर स्टेशन इलाके में है.मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.स्थानीय लोगों से […]
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी : युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी.रविवार की सुबह यह घटना शहर के दीनबाजार इलाके की है.मृत युवक का नाम बप्पा दत्त (35) बताया गया है. उसका घर उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर स्टेशन इलाके में है.मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार वह युवक एक दुकान के पास अचेत अवस्था में गिरा हुआ था.उसके बाद स्थानीय लोगों ने ही उसे बरामद कर जलपाईगुड़ी अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.उसके पास जो मोबाइल मिला है,उसी से पता चला कि वह बैरकपुर का रहने वाला है.
अस्पताल प्रबंधन ने उसके परिवार वालों से संपर्क किया है.युवक के पास के बैग से कुछ कागजात और कइ नइ साड़ियां मिली है.ऐसा लगता है कि वह कपड़े का कारोबारी था और इसी सिलसिले में जलपाईगुड़ी आया हुआ था.जिला अस्पताल के अधीक्षक गयाराम नस्कर ने बताया है कि शायद हार्ट अटैक से युवक की मौत हुयी है. फिर भी मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा.इस मामले की जानकारी पुलिस को भी दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










